सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Vaapas Aaunga Teaser Reactions Netizens Remembers Love Aaj Kal And Misses Arijit Singh

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर देख यूजर्स बोले- ‘फिर लव आज कल बना दी’; फैंस को याद आए अरिजीत सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Main Vaapas Aaunga Teaser Reaction: इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। उनके टीजर पर अब फैंस के रिएक्शन सामने आए हैं। जानिए यूजर्स को कैसा लगा नई फिल्म का टीजर…

Main Vaapas Aaunga Teaser Reactions Netizens Remembers Love Aaj Kal And Misses Arijit Singh
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर और पहली झलक आज रिलीज की गई है। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें पार्टीशन से पहले और बाद के दो समयकाल की कहानी को दिखाया गया है। इम्तियाज अली की अधिकांश फिल्मों की तरह ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी भी दो अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन पर आधारित है। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद अब इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ गई हैं।

Trending Videos

संगीत को लेकर उत्साहित हुए फैंस
‘मैं वापस आऊंगा’ के टीजर पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों को जहां ये टीजर पसंद आ रहा है और वो फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म की कहानी फिर से लव आजकल जैसी ही लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन






एक यूजर ने लिखा, ‘संगीत के लिए बैठ गया, दिलजीत की आवाज में कुछ ऐसा है जो सुकून देता है। वेदांग भी होनहार लग रहे हैं और खुशी है कि इम्तियाज ने शरवरी को कास्ट किया है, जिनमें पुराने जमाने का आकर्षण दिखता है।’



वहीं एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, ‘वेदांग ने प्रभावित किया है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म वेदांग रैना को एक अभिनेता के रूप में जरूर परिभाषित करेगी। वहीं एक यूजर ने इम्तियाज अली और वेदांग रैना की तारीफ की है। जबकि कई यूजर्स ने एआर रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के बोलों व दिलजीत की आवाज की जमकर तारीफ की है।

Main Vaapas Aaunga Teaser Reactions Netizens Remembers Love Aaj Kal And Misses Arijit Singh
मैं वापस आऊंगा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

नेटिजेंस बोले- ‘लव आज कल 2’
हालांकि, कुछ लोगों को टीजर में कुछ खास नजर नहीं आया है। कई यूजर्स ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को ‘लव आज कल’ जैसा ही बताया है। कई का कहना है कि फिर से लव आज कल बना दी। कुछ ने कहा कि लव आज कल वाली फीलिंग आ रही है।







एक अन्य कमेंट में लिखा था, ‘कसम से यार!! ये फिल्म 'लव आज कल', 'लाल सिंह चड्ढा' और कुछ अन्य फिल्मों की याद दिला रही है।’ एक और फैन ने कहा, ‘कुछ भी नया नहीं लग रहा, ट्रेलर में सब कुछ जाना-पहचाना सा लग रहा है। पता नहीं क्यों।’ जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘फिर से 'लव आज कल' बना दी।’ 







 

Main Vaapas Aaunga Teaser Reactions Netizens Remembers Love Aaj Kal And Misses Arijit Singh
'मैं वापस आऊंगा' टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
यूजर्स को याद आए अरिजीत सिंह
इस नई फिल्म के टीजर में संगीत और दिलजीत की आवाज सुनने के बाद कई लोगों को अरिजीत सिंह की आवाज की याद आ गई। एक यूजर ने लिखा कि अरिजीत की याद आ गई। एक अन्य लिखा की मिस यू अरिजीत। तो वहीं कई यूजर्स ने अरिजीत के गाने की मांग की है।







 

Main Vaapas Aaunga Teaser Reactions Netizens Remembers Love Aaj Kal And Misses Arijit Singh
'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
12 जून को रिलीज होगी ‘मैं वापस आऊंगा’
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ एक लव स्टोरी है। इसमें शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed