सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyadarshan Hates Exhausting Entourage Culture In Bollywood Says People Come On The Set Do Nothing Make Money

प्रियदर्शन को बॉलीवुड की इस बात से है नफरत; बोले- मैंने ऐसा और कहीं नहीं देखा, शूटिंग करने में आती है दिक्कत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 13 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyadarshan On Entourage: ‘भूत बंगला’ के निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड एक बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जानिए किस बात को लेकर निर्देशक ने जताई नाराजगी…

Priyadarshan Hates Exhausting Entourage Culture In Bollywood Says People Come On The Set Do Nothing Make Money
प्रियदर्शन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रही है। प्रियदर्शन ने अपने करियर में हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी फिल्मों का निर्माण किया है। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में काफी प्रसिद्धि मिली, खासकर अपनी कॉमेडी फिल्मों से। हाल ही में प्रियदर्शन ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हर बात पसंद नहीं है। साथ ही उन्होंने स्टार्स के सपोर्टिंग स्टाफ और उस पर आने वाले खर्च को लेकर भी बात की।

Trending Videos

स्टार्स के स्टाफ की भीड़ पर प्रियदर्शन ने जताई नाराजगी
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने बॉलीवुड के बारे में अपनी नापसंदगी जाहिर करते हुए इंडस्ट्री में स्टार्स के भारी भरकम स्टाफ को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे अभिनेताओं के आसपास के लोगों को देखकर ही थकान महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर मैं शूटिंग फ्लोर पर तीन अभिनेताओं के साथ काम कर रहा हूं, तो मुझे तीस लोग ऐसे दिखते हैं जो कुछ नहीं कर रहे होते, बस इधर-उधर खड़े रहते हैं। कैमरे के जरिए मैं अपने सीन नहीं देख पाता। वे मेरा शॉट रोकते हैं। मैंने बॉलीवुड के अलावा कहीं और ऐसा नहीं देखा।

एक हालिया वाकया बताते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि इतने सारे लोग सेट पर आते हैं, कुछ नहीं करते और पैसे कमाते हैं। इससे मुझे बहुत थकान होती है। मुझे इससे नफरत है। बॉलीवुड में मुझे बस यही एक बात नापसंद है।

स्टाफ के बढ़ते खर्च पर जारी है बहस
हिंदी सिनेमा में अभिनेताओं के स्टाफ के लोगों के बढ़ते खर्च को लेकर पिछले काफी वक्त से एक बहस छिड़ी हुई है। कई फिल्म निर्माताओं का कहना है कि अभिनेताओं का अपने साथ बड़े दल को सेट और कार्यक्रमों में लाना और फिर निर्माताओं व आयोजकों से उनका खर्चा लेने सही नहीं है। प्रोड्यूसर्स के अलावा कई एक्टर्स भी इस मामले पर अपनी राय रख चुके हैं।

Priyadarshan Hates Exhausting Entourage Culture In Bollywood Says People Come On The Set Do Nothing Make Money
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
‘भूत बंगला’ से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे प्रियदर्शन
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी फिर एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही है। फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद प्रियदर्शन अक्षय के साथ दो और फिल्मों में काम करेंगे। इनमें एक 'हैवान' है, जिसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है।

यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान भी हैं। इसके बाद 'हेरा फेरी 3' है, जिसमें अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी लौट रही है। हालांकि, फिल्म आपसी विवाद में फंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed