सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amir Khan and Ashutosh Gowariker reached Red Lorry Film Festivals for Lagaan Screening

रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में हुई 'लगान' की स्क्रीनिंग, आमिर खान और अशुतोष ग्वारिकर ने की शिरकत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 13 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Aamir Khan On Red Lorry Film Festival: 'रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल' के तीसरे संस्करण का आयोजन मुंबई में हो रहा है। इसमें अभिनेता, निर्माता और इंडस्ट्री के पेशेवर पहुंच रहे हैं। आज फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आमिर खान नजर आए।
 

Amir Khan and Ashutosh Gowariker reached Red Lorry Film Festivals for Lagaan Screening
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई में 'रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल' शुरू हो चुका है। यह 13 से 15 मार्च तक चलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए कई फिल्मी सितारे पहुंचे हैं। इसमें कई फिल्मों  की स्क्रीनिंग होने वाली है। आज इस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 'लगान' की स्क्रीनिंग के लिए सुपरस्टार आमिर खान नजर आए। उनके साथ आशुतोष गोवारिकर हैं।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

25वीं सालगिरह पर हो रही स्क्रीनिंग
फेस्टिवल में फिल्म 'लगान' की स्क्रीनिंग 25वीं सालगिरह के मौके पर हो रही है। इसमें आमिर खान, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के अलावा फिल्म की ओरिजिनल कास्ट और क्रू के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




ये सेलेब्स हो सकते हैं शामिल
खबर है कि फेस्टिवल में आमिर के अलावा जोया अख्तर, अली फजल और हुमा कुरैशी के आने की उम्मीद है। इसमें स्वप्निल जोशी, बिजॉय नांबियार, मुकेश छाबड़ा, राम गोपाल वर्मा और श्रीराम राघवन भी शामिल हो सकते हैं। 
इस आयोजन का उद्देश्य फिल्मों की स्क्रीनिंग और इंडस्ट्री के जाने-माने नामों के साथ बातचीत के माध्यम से वैश्विक सिनेमा का जश्न मनाना है।

क्या 66 साल की उम्र में नीना गुप्ता हुईं प्रेग्नेंट? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई; अटकलों पर लगाया विराम

'शिवा' और 'भूत' की होगी स्क्रीनिंग
फेस्टिवल में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'लगान' के अलावा राम गोपाल वर्मा की दो फिल्में 'शिवा' और 'भूत' की खास स्क्रीनिंग होगी।

Amir Khan and Ashutosh Gowariker reached Red Lorry Film Festivals for Lagaan Screening
लगान - फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार भी होंगे शामिल
अली फजल 'डेथ ऑन द नील' की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। इस फिल्म को मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।
फेस्टिवल में फिल्ममेकर जोया अख्तर, डायरेक्टर तायरा मालानी के साथ मिलकर डॉक्यूमेंट्री 'टर्टल वॉकर' पेश करेंगी। 
श्रीराम राघवन फिल्म 'नाइट क्रीचर्स' की स्क्रीनिंग से जुड़े एक खास सेशन में हिस्सा लेंगे। यह फिल्म उसी साहित्यिक स्रोत पर आधारित है जिसे उन्होंने अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के लिए भी इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed