{"_id":"69b40553c90c8534c80967ec","slug":"actor-swara-bhaskar-mother-ira-criticised-aditya-dhar-movie-dhurandhar-know-details-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वरा भास्कर की मां और शिक्षाविद इरा भास्कर ने फिल्म 'धुरंधर' पर साधा निशाना; इस बात को लेकर की आलोचना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वरा भास्कर की मां और शिक्षाविद इरा भास्कर ने फिल्म 'धुरंधर' पर साधा निशाना; इस बात को लेकर की आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Ira Bhaskar On Dhurandhar: लोकप्रिय अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां और शिक्षाविद इरा भास्कर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म की आलोचना की है। जानिए क्यों?
धुरंधर में रणवीर सिंह-इरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और माधवन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त तरीके से हिट रही। 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है। फिल्म 'धुरंधर' को जहां दर्शकों से खूब तारीफें मिलीं, वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां व शिक्षाविद इरा भास्कर ने भी फिल्म को लेकर टिप्पणी की है।
Trending Videos
फिल्म की किस बात पर साधा निशाना?
इरा भास्कर ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की है। उनका मानना है कि फिल्म में एक समुदाय विशेष को हिंसक तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने आज के भारतीय सिनेमा में सोच के भेदभाव पर चिंता जताई है। इरा भास्कर ने एक्टिविस्ट और राइटर हर्ष मंदर के यूट्यूब चैनल कारवां-ए-मोहब्बत पर बातचीत के दौरान यह कहा। इस बातचीत में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के सेंटर फॉर पॉलिटिकल साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर हरीश वानखेड़े भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य धर को बताया काबिल फिल्ममेकर
इरा भास्कर ने उन फिल्मों के बारे में बात की, जिन्हें हाल के वर्षों में बैन या सेंसरशिप का सामना करना पड़ा है। चर्चा के दौरान इरा भास्कर ने 'धुरंधर' की कमर्शियल सफलता का भी जिक्र किया। इसी के साथ फिल्म में आइडियोलॉजिकल मैसेजिंग की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'मैं 'धुरंधर' का उदाहरण देती हूं, जो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है, क्योंकि यह इसका सबसे नया उदाहरण है, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छा कर रही है। यह एक ऐसे फिल्ममेकर की बनाई फिल्म का उदाहरण है, जो हिंदुत्व और हिंदुत्व की विचारधारा से सहमत हैं'। उन्होंने आदित्य धर को एक काबिल फिल्ममेकर और धुरंधर को एक अच्छी बनी फिल्म बताया।
तकनीक को लेकर किया यह सवाल
हालांकि, इसी दौरान इरा भास्कर ने फिल्म की लेकर आलोचना भी की। उन्होंने फिल्म में एक समुदाय विशेष को हिंसक तरीके से दिखाए जाने की आलोचना की। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिनेमाई तकनीक को उन विचारों से अलग किया जा सकता है, जिन्हें फिल्म बढ़ावा देती है। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन टेक्निकल क्या है, आप जानते हैं। मेरा मतलब है, टेक्नीक को कैसे अलग किया जाए और फॉर्म को कंटेंट से कैसे अलग किया जाए'? उन्होंने फिल्म में मुसलमानों को दिखाए जाने की भी आलोचना की और कहा कि यह कुछ स्टीरियोटाइप को और मजबूत करता है। बता दें कि इरा भास्कर जेएनयू में सिनेमा स्टडीज की पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
कमेंट
कमेंट X