सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh director Harish Shankar apologises to Mahesh Babu fans after getting troll know Why

'पूरा ट्वीट नहीं पढ़ पाया था'; 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक ने महेश बाबू के फैंस से मांगी माफी; जानिए क्यों?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 11 Mar 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Harish Shankar Issued Clarification: आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर बीते दिन महेश बाबू के फैंस के निशाने पर रहे। आलोचना और ट्रोलिंग के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?

Ustaad Bhagat Singh director Harish Shankar apologises to Mahesh Babu fans after getting troll know Why
हरीश शंकर-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आगामी 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। बीते दिन हरीश शंकर ने फिल्म को रिलीज से पहले शुभकामनाएं देने वाले कुछ यूजर्स को शुक्रिया अदा किया। इस कड़ी में उन्होंने एक ऐसे पोस्ट को लाइक करके कमेंट कर दिया, जिसमें कथित तौर पर महेश बाबू की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ने की बात कही गई थी। इस बात से महेश बाबू के फैंस नाराज हो गए और हरीश शंकर को ट्रोल करने लगे। एक दिन बाद आज बुधवार को हरीश शंकर ने इस पर सफाई दी है।

Trending Videos

Ustaad Bhagat Singh director Harish Shankar apologises to Mahesh Babu fans after getting troll know Why
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X

हरीश शंकर को क्यों मांगनी पड़ी माफी?
हरीश शंकर ने बीते दिन कई पोस्ट पर टिप्पणी करने के सिलसिले में एक ऐसे पोस्ट को लाइक कर दिया, जिसमें कथित तौर पर फैंस ने यह विश लिखी थी कि आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' महेश बाबू की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी। हरीश ने न सिर्फ पोस्ट लाइक किया, बल्कि इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा, 'तथास्तु'। इसके बाद जब वे ट्रोल्स के निशाने पर आए तो उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है। निर्देशक का कहना है कि जल्दबाजी में ऐसा हुआ। वे पूरा ट्वीट नहीं पढ़ पाए और उन्होंने त्वरित रूप से रिएक्शन दे दिया। हालांकि, उन्हें गलती का एहसास होते ही पोस्ट डिलीट कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने महेश बाबू के फैंस से माफी भी मांगी है। 

लिखा- 'जल्दबाजी में पोस्ट आधा ही पढ़ा'
हरीश शंकर ने अपने एक्स अकाउंट से आज बुधवार को एक लंबा नोट लिखते हुए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'कल का दिन बहुत व्यस्तता भरा था। सेंसर के बाद बोर्ड के अधिकारियों के साथ मेरी मीटिंग थी। आशीर्वाद लेने के लिए पेद्दम्मा मंदिर गया। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम निपटाया, गाने के प्रोमो के लिए फाइनल चेक किए और बैकग्राउंड स्कोर के लिए थमन के स्टूडियो जाने से पहले प्रमोशन का एक राउंड भी पूरा किया। इस दौरान, मैं उन पत्रकारों, शुभचिंतकों और फैंस को भी जवाब दे रहा था, जो प्रोमो की तारीफ कर रहे थे और अपनी शुभकामनाएं भेज रहे थे। उस जल्दबाजी में एक ट्वीट को मैंने आधा ही पढ़ा और अनजाने में उसे कोट कर दिया। एक मिनट के अंदर, मेरी टीम ने मुझे अलर्ट किया और ट्वीट को पूरा पढ़ने के लिए कहा। मुझे तुरंत गलती का एहसास हुआ और मैंने उसे डिलीट कर दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'मैं दिल से माफी मांगता हूं'
हरीश शंकर ने आगे लिखा है, 'सुपरस्टार महेश बाबू गारू के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। असल में, मुझे हमेशा से यकीन था कि 'वाराणसी' के साथ उनके नाम पर कई रिकॉर्ड बनेंगे। यह अनजाने में हुई एक गलती थी, जिसका उन्हें या उनके फैंस को दुख पहुंचाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था। आप उनके जन्मदिन पर पोकिरी के बारे में मेरे पोस्ट किए गए ट्वीट भी देख सकते हैं, ताकि आप समझ सकें कि मेरे मन में उनके लिए कितना प्यार और सम्मान है। लेकिन, अगर उस छोटे से पल से लोगों की भावनाओं को कोई ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं'।

नेटिजन्स से की सपोर्ट करने की अपील
आगे लिखा है, 'किसी फिल्म को रिकॉर्ड बनाने के लिए, उसे सभी हीरो और परिवारों के फैंस के प्यार और सपोर्ट की जरूरत होती है। मुझमें इतनी कॉमन सेंस है कि जब मेरी फिल्म सिर्फ 10 दिनों में रिलीज हो रही है तो मैं ऐसी चीजें पोस्ट न करूं। एक बार फिर, इस अनजाने में हुई गलती के लिए मेरी दिल से माफी स्वीकार करें और हमारी फिल्म को सपोर्ट करते रहें। समझने के लिए शुक्रिया'। बता दें कि 'उस्ताद भगत सिंह' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed