सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanah Kapur Recalls Being Tortured In School Because Of Supriya Pathak Character Hansa From Khichdi

‘हंसा ने मुझे टॉर्चर किया’, सनाह कपूर ने बताया क्यों ‘खिचड़ी’ में मां सुप्रिया पाठक के किरदार से होती थी चिढ़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanah Kapur On Hansa Character: ‘खिचड़ी’ में सुप्रिया पाठक का किरदार हंसा सबसे पॉपुलर रहा था। लेकिन सुप्रिया की बेटी सनाह के लिए ये किरदार किसी टॉर्चर से कम नहीं था। जानिए आखिर क्यों इस किरदार और इसके डायलॉग्स से सनाह को होती थी परेशानी…

Sanah Kapur Recalls Being Tortured In School Because Of Supriya Pathak Character Hansa From Khichdi
सनाह कपूर और सुप्रिया पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

टेलीविजन की दुनिया का लोकप्रिय सिटकॉम ‘खिचड़ी’ का एक-एक किरदार काफी पॉपुलर और पसंद किए जाने वाला है। लेकिन सबसे लोकप्रिय किरदार सुप्रिया पाठक द्वारा निभाया गया हंसा का है। हंसा एक नासमझ और मासूम है, जो अपनी हरकतों से सबको हंसाती रहती है। इस किरदार ने सभी को हंसाया है। लेकिन सुप्रिया पाठक की बेटी व एक्ट्रेस सनाह कपूर के लिए इस किरदार का अनुभव काफी अलग रहा है। उन्होंने बताया कि इस किरदार के चलते उन्हें टॉर्चर सहना पड़ा था।

Trending Videos

शो के डायलॉग्स मुझे खटकते थे
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में सनाह कपूर ने अपनी मां के इस किरदार को लेकर बात की। सनाह कपूर का कहना है कि हंसा के किरदार की लोकप्रियता ने उनके स्कूल के दिनों को थोड़ा कठिन बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने याद करते हुए कहा कि खिचड़ी ने असल में मुझे बहुत टॉर्चर किया है, सच में। शो के डायलॉग्स मुझे बचपन में बहुत खटकते थे। क्योंकि स्कूल में बच्चे बड़े अजीब होते हैं। मेरे दोस्त मेरे लिए बुरा महसूस करते थे कि तुम्हारी मां तो हंसा है, वो कुछ खाना नहीं बनाती, कुछ नहीं करती। इससे मुझे बहुत चिढ़ होती थी, क्योंकि मेरी मां असल में इतनी परफेक्ट हैं।

Sanah Kapur Recalls Being Tortured In School Because Of Supriya Pathak Character Hansa From Khichdi
सुप्रिया पाठक और सनाह कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सनाह ने की मां सुप्रिया पाठक की तारीफ
सनाह ने बताया कि अपने कठिन अभिनय करियर के बावजूद माता-पिता के रूप में सुप्रिया पाठक कितनी समर्पित थीं। उन्होंने सब कुछ किया है। हर सुबह वह उठती थीं और मेरा लंचबॉक्स खुद बनाती थीं।

फिर शूटिंग करती थीं, फिर वापस आके मुझे उठाती थीं, होमवर्क करवाती थी। सनाह को इस बात पर भी हंसी आई कि कैसे 'खिचड़ी' के मशहूर डायलॉग्स ने हर जगह उनका पीछा किया। जैसे 'लोहा खा के जाना' बहुत लोग मां से वो डायलॉग बार-बार बोलते थे।

Sanah Kapur Recalls Being Tortured In School Because Of Supriya Pathak Character Hansa From Khichdi
शानदार फिल्म में सनाह कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सनाह का करियर
सनाह कपूर का फिल्मी करियर काफी सीमित रहा है। वो अपने पिता पंकज कपूर की फिल्म ‘शानदार’ में नजर आई थीं। इसमें उनके भाई शाहिद कपूर और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में थे। इसके अलावा वो ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’, ‘ब्लू कपबोर्ड’ और ‘सरोज का रिश्ता’ में भी नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed