सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Grover Plays Kader Khan In The Finale Of The Great Indian Kapil Show 4 Fans Say Dangerous Than Ai

आमिर खान, गुलजार और अमिताभ बच्चन के बाद कादर खान बने सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- ‘AI से भी ज्यादा खतरनाक’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 12 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में आमिर खान की मिमिक्री की थी, जो फैंस को काफी पसंद आई। अब सुनील ग्रोवर कादर खान की हूबहू मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। 

Sunil Grover Plays Kader Khan In The Finale Of The Great Indian Kapil Show 4 Fans Say Dangerous Than Ai
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 का फिनाले एपिसोड जल्द आने वाला है। गुरुवार को इस फिनाले का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें एक्टर वरुण धवन और उनके पिता व मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन मेहमान के तौर पर नजर आए। 

Trending Videos


डेविड धवन भी हुए सुनील के फैन 
प्रोमो में एक खास सेगमेंट में सुनील ग्रोवर दिग्गज अभिनेता कादर खान के रूप में दिए। सुनील ने कादर खान की नकल इतनी शानदार तरीके से की कि डेविड धवन भी इंप्रेस हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ समय से सुनील ग्रोवर अलग-अलग एक्टर्स के किरदार निभाने के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान का किरदार भी निभाया और अमिताभ बच्चन की मिमिक्री भी बिलकुल सटीक की।

हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सुनील ग्रोवर कादर साहब की एक्टिंग करते नजर आए। करीब एक मिनट के क्लिप में उनका शोट केवल 15 से 20 मिनट का होगा, लेकिन उन्होंने इतने में ही महफिल लूट ली।

एआई से भी ज्यादा खतरनाक 
प्रोमो में सुनील, कादर खान के लुक में एक सीन रीक्रिएट करते नजर आते हैं। जैसे ही वह कहते हैं, ‘इधर आओ,’ तो अर्चना पूरन सिंह हैरानी से कहती हैं, ‘ओह माय गॉड।’ वहीं डेविड धवन भी कहते हैं, ‘कादर याद आ गया भाई।’

सुनील की इस परफॉर्मेंस को देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। यूट्यूब पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘दिन-ब-दिन सुनील ग्रोवर एआई से ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं!’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कादर खान साहब के रूप में सुनील ग्रोवर।’

इंस्टाग्राम पर भी फैंस ने खूब रिएक्शन दिए। एक फैन ने लिखा, ‘मजा आने वाला है।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘सुनील भाई की आवाज सच में कादर साहब जैसी लग रही है।’

14 मार्च को है आखिरी एपिसोड 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 4 में अब तक 12 एपिसोड आ चुके हैं और इसका फिनाले 14 मार्च को रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। इस सीजन में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, एपी ढिल्लों, अनुभव सिंह बस्सी, विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी, रानी मुखर्जी, कार्तिक आर्यन और ऑरी जैसे कई सितारे शो में मेहमान बनकर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed