फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar The Revenge Aari Aari song released See netizen reaction on Ranveer Singh film

रणवीर सिंह के ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी' पर नेटिजन्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया, लिखा- 'रोंगटे खड़े कर दिए

Thu, 12 Mar 2026 03:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 12 Mar 2026 03:50 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Song Aari Aari: फिल्म 'धुरंधर द रीवेंज' का पहला गाना ‘आरी आरी…’ रिलीज करके निर्माताओं ने रणवीर सिंह के फैंस को खुश कर दिया है। जानिए ‘धुरंधर 2’ के इस एंथम सॉन्ग पर फैंस अपनी क्या राय पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dhurandhar The Revenge Aari Aari song released See netizen reaction on Ranveer Singh film
फिल्म ‘धुरंधर 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने ‘धुरंधर 2’ का पहला गाना ‘आरी आरी’ रिलीज कर दिया है। जानिए इस गाने पर नेटिजन्स अपना क्या रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
'धुरंधर 2' के गाने ‘आरी आरी' पर नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आरी आरी ने रोंगटे खड़े दिए, दूसरे ने लिखा, 'जैसमीन सैंडलस की असली पंजाबी आवाज ने कमाल कर दिया', एक और यूजर ने लिखा, 'यह किस तरह का गाना है? ये गाना तो थिएटर के स्पीकर भी हिला देगा', एक और यूजर ने लिखा, 'हेडफोन पर सुनना ही रोंगटे खड़े कर देने वाला है।' तो वहीं कई यूजर्स ने 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसने तैयार किया गाना‘आरी आरी’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म का गाना ‘आरी आरी’ बॉम्बे रॉकर्स बैंड के पुराने गाने का नया वर्जन है। इस गाने का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। इस गाने को नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साब, जैसमीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी ने रैप पार्ट को रेबल और टोकन ने लिखा और गाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने बॉम्बे रॉकर्स के साथ मिलकर लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक स्कोर एडम लुकास ने तैयार किया है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी और दानिश पंडोर नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन मध्य पूर्व में तनाव की वजह से 'टॉकिस्क' 4 जून को रिलीज होगी। 'धुरंधर 2' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ होगा।


यह भी पढ़ें: सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'वृषकर्मा' अभिनेता का जिम लुक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed