सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 song aari aari released today find out other recreated songs

बॉलीवुड में लौटा रिक्रिएशन ट्रेंड, धुरंधर 2 के 'आरी-आरी' समेत इन गानों को मिला पुनर्जीवन

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Mar 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar2 Song Released: गानों को रीक्रिएट करने का बॉलीवुड में पुराना चलन रहा है। इसी क्रम में पिछले कुछ साल में कई गानो को पुनर्जीवन मिला है। आदित्य धर की 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में कई हिट गानो को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया है।'धुरंधर 2' के गाना 'आरी-आरी' भी अब रिलीज हो चुका है। 

Dhurandhar 2 song aari aari released today find out other recreated songs
रणवीर सिंह, जॉन अब्राहम, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 संगीत समय और सीमा से परे है। इसे वक्त में कैद कर पाना मुश्किल है। बॉलीवुड ने भी इसके कई उदाहरण हैं जब पुराने म्यूजिक को एक नए रंग मे घोलकर कई बार सुनने वालों के दिल जीते हैं। फिल्म 'धुरंधर' में कई गानें पुराने पॉप गानों को अलग तरह से रिवाइव कर के बनाए गए हैं। वहीं कई ऐसे पॉपुलर गाने हैं जिनमें थोड़ा बहुत बदलाव कर किया गया है।
Trending Videos



दिलबर-दिलबर
1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का गाना 'दिलबर दिलबर' उस समय के बोल्ड गानों में से एक था। सुष्मिता सेन और संजय कपूर पर फिल्माया गए इस गाने ने सिनेमाघरों में दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। इस गाने को संगीत  नदीम-श्रवण ने दिया था। वहीं इसे आवाज अल्का याग्निक ने दी थी। फिर समय बदला 2018 आया इस गाने को नया रूप दिया गया। नोरा फतेही का डांस और नेहा कक्कड़ की आवाज ने फिर से एक बार इस गाने को जिंदा कर दिया। नेहा के साथ इसमे ध्वनि भानुशाली और इक्का ने भी गाने को गाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 song aari aari released today find out other recreated songs
अर्जुन कपूर, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
हवा-हवा 
1986 में रिलीज हुआ हवा-हवा मूल रूप से एक पाकिस्तानी गीत था। मगर यह भारत में काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने को हसन जहांगीर ने गाया था। इसके बाद 1986 में इसे गोविंदा की फिल्म 'बिल्लू बादशाह' में इसे भी इसका उपयोग किया गया। आधिकारिक तरीके से इसका इस्तेमाल 2017 में आई फिल्म मुबारकान में हुआ। इस गाने को मीका सिंह ने गाया था। जिसके बाद इसे आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' का हिस्सा बनाया। कई साल बाद जब स्क्रीन पर संजय दत्त थे और ये गाना सिनेमा हॉल में गूंजा तो सुनने वालों को इसने एक बार फिर अपना कायल कर लिया। 

Dhurandhar 2 song aari aari released today find out other recreated songs
कल्पना अय्यर, रणवीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रंभा हो 
1981 में फिल्म अरमान से सामने आया यह गाना 'रंभा हो' रातों रात एक पार्टी एंथम  बन गया था। ऊषा उत्थुप ने अपनी दमदार आवाज और बप्पी लाहिड़ी ने संगीत देकर इस गाने को चार-चांद लगा दिए थे। फिल्म में यह गाना कल्पना अय्यर पर फिल्माया गया था। इस गाने को रिवाइव किया गया रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के लिए। इस फिल्म में गाने को बप्पी लाहिड़ी, इंदीवर, शाश्वत सचदेव और मधुबंती बागची ने गाया है। फिल्म में यह गाना रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है।

Dhurandhar 2 song aari aari released today find out other recreated songs
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
घर कब आओगे 
1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' उस वक्त से लेकर आज तक फेवरेट सांग है। राजस्थान के रेगिस्तान में शूट किया गया ये गाना रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम की आवाज में दर्शकों और सुनने वालों को काफी पसंद आया था। इसी गाने को दोबारा 2026 में आई 'बॉर्डर 2' फिल्म का हिस्सा बनाया गया। जिसे अनु मलिक और मिथुन ने संगीत दिया। इस बार इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने आवाज दी। गाने को जावेद अख्तर और मनोज मुंतशिर ने लिखा है। 

Dhurandhar 2 song aari aari released today find out other recreated songs
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'आरी-आरी'
'धुरंधर 2 द रिवेंज' का पहला रिलीज हुआ गाना 'आरी-आरी' भी ऐसी ही एक पुराने गाने से लिया गया। बारी-बरसी की धुन के आधार पर बना यह गाना काफी पॉपुलर है। पहली बार यह गाना बॉम्बे रॉकर्स ने 2003 में  क्रिएट किया था। अब 'धुरंधर' के मेकर्स ने अपने पार्ट की तरह फिर से पुराने गानों को नए रूप में पेश किया है।  'धुरंधर 2 द रिवेंज' के ट्रेलर के साथ ही यह गाना भी रिलीज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed