सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar is re releasing by makers before its second part Dhurandhar 2 release

'धुरंधर' के मेकर्स का बड़ा फैसला, जल्द री-रिलीज होगी फिल्म; जानें कब और कहां देख सकेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar Re-Release: 'धुरंधर 2' के दूसरे पार्ट की रिलीज के पहले मेकर्स ने  'धुरंधर' को रिलीज करने का फैसला किया है। इसे विश्व स्तर पर दोबारा रिलीज कियी जाएगा। 

dhurandhar is re releasing by makers before its second part Dhurandhar 2 release
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मगर इससे पहले मेकर्स ने इसके पहले पार्ट 'धुरंधर' को फिर से रिलीज कर रहे हैं। दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड काफी कमाई की थी। 
Trending Videos

कब रिलीज होगी 'धुरंधर'?
 गुरुवार के दिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने घोषणा की। जिसमें उन्होंने बताया कि 13 मार्च  को फिल्म धुरंधर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लगभग 500 स्क्रीन दी गई हैं। जिसमें से  250 स्क्रीन भारत की हैं। नोर्थ अमेरिका के फैंस भी इस फिल्म को 185 स्क्रीन पर देख पाएंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

dhurandhar is re releasing by makers before its second part Dhurandhar 2 release
आर माधवन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग 
'धुरंधर' की तगड़ी कमाई के बाद अब मेकर्स ने फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए 18 मार्च को कनाडा और अमेरिका में खास प्रीमियर करने का एलान किया है। हालांकि फिल्म वर्ल्ड वाइड 19 मार्च को ही रिलीज होगी। इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग  प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (पीएलएफ) स्क्रीन पर होंगी। जिससे फैंस फिल्म को बेहतर तरीके से एंजॉय कर सकें। 

'धुरंधर' के बारे में-
आदित्य धर के द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के पहले पार्ट के दौरान ही इसके अगले पार्ट की घोषणा कर दी गई थी। फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी पर आधारित थी। जो पाकिस्तान जा कर वहां के क्रइम वर्ल्ड में इंट्री करता है। साथ ही फिल्म में अतीत में भारत पर हुई आतंकी गतिविधियों और ऑपरेशन ल्यारी के बारे में भी काफी कुछ दिखाया है। अब 'धुरंधर 2' की कहानी में हमजा अली मजारी के पुराने नाम जसकीरत सिंह रंगी के बारे में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed