{"_id":"69b2c126b85c305c530fea51","slug":"kritika-kamra-and-gaurav-kapur-first-post-after-marriage-shares-romantic-photos-from-their-wedding-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘हमेशा के लिए एक-दूसरे को कहा हां’, शादी के बाद कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पहली पोस्ट; दिखा रोमांटिक अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘हमेशा के लिए एक-दूसरे को कहा हां’, शादी के बाद कृतिका कामरा और गौरव कपूर की पहली पोस्ट; दिखा रोमांटिक अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Kritika Gaurav First Post: शादी के बाद गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने अपनी पोस्ट साझा की है। इसमें कपल का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। जानिए पोस्ट साझा कर कपल ने क्या कुछ लिखा…
गौरव कपूर और कृतिका कामरा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kkamra
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर कल शादी के बंधन में बंधे थे। अब आज कपल ने शादी के बाद अपना पहला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया है। कपल ने कैप्शन में लिखा, ‘कल इसी समय हमने हमेशा के लिए एक-दूसरे के साथ रहने की सहमति दी थी।’ इसके साथ ही कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वो रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
कपल ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और गौरव कृतिका का हाथ थामे एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। जबकि एक तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे रोमांटिक पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
शादी के बाद कृतिका और गौरव काफी खुश नजर आए। कृतिका के हाथ में नजर आई इंगेजमेंट रिंग, नेकलेस और चोकर ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया।
कृतिका और गौरव ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने घर पर शादी की पार्टी रखी थी। इसमें खेल जगत से लेकर सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।
काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृतिका और गौराव ने बीते बुधवार 11 मार्च को रजिस्टर्ड मैरिज की थी।
कमेंट
कमेंट X