'आपका साल धुरंधर रहे...', आदित्य धर के बर्थडे पर बधाईयो की झड़ी, अर्जुन-सारा समेत कई कलाकारों ने लिखे खास नोट
AdityaDharBirthday 2026: 'धुरंधर' फिल्म के असल धुरंधर आदित्य धर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। निर्देशक को उनके इस खास दिन पर फिल्म की कास्ट भी बधाईयां दे रही है।
विस्तार
अर्जुन रामपाल ने दी बधाई
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में मेजर इकबाल का रोल निभाया था। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आदित्य को जन्मदिन की खास बधाई दी। अपनी शूट के दौरान की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' डियर बोया, मैं यह कह सकता हूं कि आपकी इस सफलता के लिए कोई भी तैयार नहीं था। हप्पी बर्थ डे मेरे छोटे भाई, तुम्हारा यह साल अच्छा जाए।'
सारा अर्जुन ने किया विश
'धुरंधर' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने भी अपने निर्देशक को विश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी और आदित्य की फिल्म से जुड़े एक इवेंट की फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। एक्टर ने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे 'धुरंधर' मार्गदर्शक को' सारा ने फिल्म में यलीना जमाली का किरदार निभाया था। जो बाद में हमजा अली की पत्नी बनती हैं।
फिल्म में राकेश बेदी के किरदार ने दर्शकों को हिंसा के बीच थोड़ी कॉमेडी डोज भी दी है। अब अपने निर्देशक के बर्थ डे पर उन्होंने भी एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने एक फोटो के साथ नोट लिखा 'हैप्पी बर्थ डे मेरे फेवरेट और हॉट निर्देशक को। आपके बहुत सारा प्यार मैं आशा करता हूं कि 'धुरंधर 2' अपनी पहले पार्ट 'धुरंधर' के भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
गौरव गेरा ने शेयर की यामी की पोस्ट
'धुरंधर' में गौरव गेरा ने अपनी एक्टिंग से फैंस को फिर से अपना कायल कर लिया था। आज आदित्य धर के जन्मदिन पर उन्होंने भी निर्देशक को बधाई दी। साथ ही आदित्य की पत्नी यामी गौतम की बर्थ डे पोस्ट को शेयर किया। साथ ही उस पर 'हैप्पी बर्थ डे' लिखा।
कमेंट
कमेंट X