'परफेक्शन नहीं, प्रगति पर फोकस करो'; जेनेलिया डिसूजा ने जिम से पोस्ट की फोटो, सभी मॉम के नाम लिखा मैसेज
Genelia Message For Moms: अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने जिम से अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ उन्होंने सभी माओं के नाम एक खूबसूरत मैसेज लिखा है।
विस्तार
जेनेलिया डिसूजा चर्चित एक्ट्रेस होने के साथ-साथ दो बच्चों की मां भी हैं। उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं। जेनेलिया अपने परिवार को पूरा समय देती हैं। मगर, इसके साथ वे खुद पर भी पूरा ध्यान देती हैं। खासकर अपनी फिटनेस के बारे में कोई समझौता नहीं करती हैं। जेनेलिया ने आज गुरुवार को जिम से एक फोटो साझा की है। इसका कैप्शन और दमदार है।
जेनेलिया ने खुद को याद दिलाई यह बात
जेनेलिया डिसूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। वे ब्लैक जैकेट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है, 'आई'। बता दें कि मराठी में मां को आई कहते हैं। यह फोटो शेयर करते हुए जेनेलिया ने सभी मॉम को फिटनेस के प्रति जागरुक करते हुए मैसेज लिखा है। वे लिखती हैं, 'आई यानी मां जिम में। प्रोग्रेस पर फोकस करो, परफेक्शन पर नहीं। यह एक छोटा सा रिमाइंडर मेरे लिए है और साथ ही इसे पढ़ने वाली सभी माओं के लिए भी है'।
जेनेलिया की डेब्यू फिल्म
जिम आउटफिट में हाथ में पानी की बोतल थामे जेनेलिया अपनी फिटनेस के प्रति पाबंद नजर आ रही हैं। जेनेलिया की टोन्ड बॉडी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर कितनी जागरुक हैं। जेनेलिया के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था। इसी फिल्म से रितेश देशमुख ने भी डेब्यू किया था।
रणवीर सिंह के ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी' पर नेटिजन्स ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया, लिखा- 'रोंगटे खड़े कर दिए
2012 में की रितेश से शादी
जेनेलिया डिसूजा मस्ती, जाने तू या जाने ना, चांस पे डांस, फोर्स, तेरे नाल लव हो गया और सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में एक्टर रितेश देशमुख से शादी रचाई।
कमेंट
कमेंट X