सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Anjum Khan Shivam Dube Wife Is A Model And Actress This Is How They Got Married

Who is Anjum Khan: रानी मुखर्जी के साथ काम कर चुकी हैं शिवम दुबे की पत्नी, जानें कैसे हुई थी दोनों की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Who is Anjum Khan: 8 मार्च 2026 के दिन भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। चलिए जानते हैं शिवम की लेडी लक के बारे में। 
 

Who Is Anjum Khan Shivam Dube Wife Is A Model And Actress This Is How They Got Married
शिवम दुबे और अंजुम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @dubeshivam
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब-जब टीम को जरूरत पड़ी, शिवम दुबे ने अपने दम पर मैच को वापस भारत की झोली में डालने का साहस रखा। लेकिन कहते हैं ना, कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। तो, चलिए जानते हैं शिवम की लेडी लक के बारे में। 

Trending Videos

जब, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, तब सभी खिलाड़ियों के करीबी उनके साथ मौजूद रहे। इस बीच ईशान किशन और हार्दिक पंड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाते दिखे, लेकिन वर्ल्ड कप जीतने के बाद हमें शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान कुछ ही फोटोज में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


तो कौन हैं अंजुम खान? कैसे हुई इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत? और कैसे शिवम के कठिन सफर में अंजुम ने दिया पूरा साथ? आइए पूरी कहानी जानते हैं। 

Who Is Anjum Khan Shivam Dube Wife Is A Model And Actress This Is How They Got Married
शिवम दुबे और अंजुम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अंजुम खान के बारे में 
अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को हुआ था और वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वह एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अंजुम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjum Khan (@anjum1786)


अंजुम खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल, एक्ट्रेस और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के तौर पर की। वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिनमें रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ भी शामिल है।

Who Is Anjum Khan Shivam Dube Wife Is A Model And Actress This Is How They Got Married
शिवम दुबे और अंजुम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कब हुई दोनों की शादी?
सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स लगातार लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन इस दौर में भी अंजुम खान ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा है।

उनकी मुलाकात शिवम दुबे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 16 जुलाई 2021 को शादी कर ली। बता दें कि अंजुम शिवम से 6 साल बड़ी हैं। 

बताया जाता है कि उनकी शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी, जो एक-दूसरे के धर्म और विश्वास के प्रति उनके प्यार, सम्मान और मजबूत रिश्ते को दर्शाती है। 

जब उनकी इंटरफेथ शादी की बात सार्वजनिक हुई, तो कुछ लोगों की ओर से उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। लेकिन शिवम दुबे और अंजुम खान ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और इन सब बातों को नजरअंदाज कर दिया।

Who Is Anjum Khan Shivam Dube Wife Is A Model And Actress This Is How They Got Married
शिवम दुबे और अंजुम खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कपल के हैं दो बच्चे
इस कपल के रिश्ते को और मजबूती तब मिली, जब 2022 में उनके पहले बच्चे, बेटे अयान का जन्म हुआ। इसके तीन साल बाद, 2025 की शुरुआत में कपल ने बेटी महविश का स्वागत किया। कपल दोनों बच्चों के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed