सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy with Muslim Boyfriend says It is not love jihad

'यह लव जिहाद नहीं, हिंदू रीति से विवाह हुआ', मुस्लिम प्रेमी से शादी करने पर हुए विवाद पर बोलीं मोनालिसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 12 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Monalisa On Marriage Controversy: प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुईं माला विक्रेता मोनालिसा भोसले सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचाई है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है। मोनालिसा का परिवार भी इस शादी के खिलाफ है। इसके बाद वायरल गर्ल ने चुप्पी तोड़ी है।

Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy with Muslim Boyfriend says It is not love jihad
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचाई। उन्होंने केरल में जाकर शादी की। इस शादी पर मोनालिसा का परिवार खुश नहीं है। वहीं, मोनालिसा को एक्टिंग ब्रेक देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने तो इसे 'लव जिहाद' तक कह दिया है। अपनी शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बाद मोनालिसा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की है, जहां कहा कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।

Trending Videos


शादी पर विवाद के बाद मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फरमान खान से शादी रचाई है। मोनालिसा का परिवार तो इस शादी का विरोध कर ही रहा है, साथ ही निर्देशक सनोज मिश्रा भी इस शादी के विरोध में हैं। उन्होंने कल बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा था, 'यह बगावत नहीं, लव जिहाद है'। शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बीच मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वायरल महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने कहा, 'मैंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। यह 'लव जिहाद' नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा?
मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'हमारी जो शादी हुई है, वह हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। उन्होंने फरमान को लेकर कहा, 'वे मेरे साथ शादी नहीं करना चाहते थे, मैंने खुद इनसे जबर्दस्ती शादी की। मेरे मम्मी-पापा घर पर किसी दूसरे से शादी करना चाहते थे। वह लड़का मुझे अच्छा नहीं लगा। बुआ का लड़का था वो। मैं बुआ के लड़के से शादी करूंगी तो वो मेरा भाई लगेगा। इसलिए मैंने सोचा मैं उससे शादी नहीं करूंगी। यहां मेरे पापा साथ में आए थे। अब भी यही हैं, लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की'।

Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy with Muslim Boyfriend says It is not love jihad
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : पीटीआई

फरमान खान बोले- 'हम दोनों में से किसी ने धर्म नहीं बदला'
मोनालिसा ने आगे कहा, 'कल पापा मुझसे मिले थे। अभी वो थोड़े नाराज हैं। मैंने हिंदू रीति से शादी की है, लोग 'लव जिहाद' बोल रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है'। वहीं, मोनालिसा के पति फरमान खान ने कहा, 'लोग लव जिहाद बोल रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है। सभी धर्म एक जैसे हैं। हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला है'। फरमान से जब उनके करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं भी एक्टर हूं। अभी सिनेमा में छोटा-मोटा काम करता हूं। मलयालम और तमिल में भी काम करता हूं। मैं मोनालिसा की खुशी चाहता हूं। मोनालिसा से प्यार करता हूं। प्यार में ऐसा कुछ नहीं होता कि कन्वर्ट करना ही जरूरी है कि मैं हिंदू बनूं और ये मुस्लिम बने'। मोनालिसा ने केरल पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत मदद की। बता दें कि फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैं।

Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy with Muslim Boyfriend says It is not love jihad
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : पीटीआई

उम्र को लेकर मोनालिसा बोलीं- '18 साल की हूं'
फरमान खान ने उम्र को लेकर बात की। उन्होंने मोनालिसा का बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड दिखाते हुए कहा कि मोनालिसा एडल्ट हैं। वहीं मोनालिसा ने भी यह बात दोहराई और कहा, 'मैं 18 साल की हूं'। मोनालिसा के पति ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर्ड कर ली है और अगर वह नाबालिग होती तो ऐसा मुमकिन नहीं होता। फरमान से जब पूछा गया कि क्या वे दोनों केरल में ही रहना चाहते हैं? इस पर फरमान ने कहा कि यह उनकी पत्नी मोनालिसा की इच्छा पर निर्भर करता है। वहीं, मोनालिसा ने कहा कि उन्हें केरल पसंद है और वहीं रहना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed