सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Back To Home After Honeymoon Vacation

हनीमून से घर वापस लौटे रश्मिका-विजय, चर्चा में आया कपल का एयरपोर्ट लुक; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 12 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Viral Video: रश्मिका और विजय शादी के बाद हनीमून वेकेशन पर गए थे। वेकेशन खत्म करने के बाद दोनों वापस लौट आए हैं। गुरुवार को रश्मिका और विजय का एयरपोर्ट अचानक दिखे, इनका यह लुक भी वायरल हो गया।

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Back To Home After Honeymoon Vacation
एयरपोर्ट पर दिखे रश्मिका और विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी खूब चर्चा में रही। कपल की शादी की तस्वीरों काे फैंस ने खूब पसंद किया। हाल ही में यह जोड़ा हनीमून से वापस लौटा है। रश्मिका और विजय का एयरपोर्ट लुक भी फैंस को भा गया। खासकर रश्मिका मंदाना के लुक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 

Trending Videos

कैजुएल लुक में दिखा सेलिब्रिटी कपल 
रश्मिका मंदाना और विजय एयरपोर्ट पर कैजुएल लुक में दिखे। रश्मिका ने शर्ट और पैंट पहना थी। वहीं  विजय शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए। दोनों ने चेहरे पर मास्क पहना था। जैसे ही पैपराजी को एयरपोर्ट पर कपल ने देखा, दोनों अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


रश्मिका का लुक क्यों चर्चा में रहा? 
रश्मिका मंदाना का लुक जरूर कैजुएल था लेकिन उनके गले में कई गोल्ड चेन नजर आईं। ऐसा लगता है कि यह गोल्ड चेन रश्मिका को शादी के वक्त मिली हैं। फैंस को रश्मिका का यह लुक काफी पसंद आया है। एक्ट्रेस के फैशन सेंस की तारीफ सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इस फिल्म में साथ नजर आएंगे रश्मिका और विजय 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवारजनों और करीबी लोगों के बीच शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार दोनों शेयर कर रहे हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद विजय और रश्मिका एक-साथ बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। दोनों फिल्म 'रणबाली' में साथ अभिनय कर रहे हैं, यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed