{"_id":"69b267163ca93c044c0f6f60","slug":"malayalam-actor-hari-murali-passes-away-at-the-age-of-27-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलयालम एक्टर हरि मुरली का निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी अलग पहचान; 27 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
मलयालम एक्टर हरि मुरली का निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी अलग पहचान; 27 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Malayalam Actor Hari Murali Passes Away: मलयालम सिनेमा ने एक उभरता हुआ अभिनेता खो दिया। 27 साल की उम्र में एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है।
अभिनेता हरि मुरली
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन
विस्तार
मलयालम एक्टर हरि मुरली ने टीवी और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। एक अलग पहचान बनाई थी। आगे भी वह अभिनय में सक्रिय रहे है। इस युवा कलाकार ने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
Trending Videos
घर में मृत मिला मलयालम अभिनेता
मनोरमा ऑनलाइन के मुताबिक अभिनेता हरि मुरली अपने घर पर मृत पाए गए। एक्टर के शव को पय्यन्नूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। हरि मुरली की मौत कैसे और क्यों हुई। इस बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: तमिल फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन ने दुनिया को कहा अलविदा, लंबी बीमारी के कारण हुआ निधन
फिल्मी परिवार से आते थे हरि मुरली
हरि मुरली का संबंध एक फिल्मी परिवार से था। उनका परिवार मलयालम सिनेमा और थिएटर की दुनिया में काफी सक्रिय थे। हरि मुरली थिएटर और फिल्म एक्टर के.यू मुरली के बेटे थे। उन्हें पय्यान्नूर मुरली के नाम से जाना जाता है।
हरि मुरली के पिता ही सिनेमा में सक्रिय नहीं थे। हरि मुरली के एक रिश्तेदार एक्टर गणपति भी हैं, वह मलयालम फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' में नजर आए थे।
इन फिल्मों के लिए जाने गए हरि मुरली
फिल्मी परिवार से होने की वजह से हरि मुरली भी एक्टिंग की दुनिया में आए। पचास से अधिक फिल्में कीं। बतौर बाल कलाकार वह रसिकन और अन्नान थम्पी जैसी फिल्माें के लिए जाने गए। बड़े होने पर हरि मुरली ने वीएफएक्स डिपार्टमेंट में काम करना शुरू किया और अपने लिए अलग पहचान मलयालम सिनेमा में बना ली।
कमेंट
कमेंट X