Vijay-Rashmika: घर के गार्डन में विजय के साथ नाचती दिखीं रश्मिका, देवर आनंद ने शेयर किया वीडियो
Vijay-Rashmika Dance Video: शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना परिवार के साथ आनंद के पल बिता रहे हैं। इस बीच अब कपल का गार्डन में डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जानिए किस अंदाज में रश्मिका और विजय ने लगाए ठुमके…
विस्तार
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। कपल अभी भी अपनी शादी के फंक्शंस की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। अब रश्मिका पति विजय देवरकोंडा और देवर आनंद के साथ घर के गार्डन में डांस करती नजर आई हैं। दोनों के इस मस्ती भरे पल का वीडियो खुद आनंद देवरकोंडा ने साझा किया है।
देवर के गाने पर भाभी रश्मिका ने लगाए ठुमके
रश्मिका मंदाना के देवर और विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में विजय और रश्मिका के साथ आनंद देवरकोंडा भी डांस करते नजर आ रहे हैं।
साथ में उनके कुछ और भी लोग नजर आ रहे हैं। विजय-रश्मिका आनंद देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘एपिक - फर्स्ट सेमेस्टर’ के हालिया रिलीज गाने ‘संचारमे’ पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान सभी मस्ते में थिरके नजर आ रहे हैं।
आनंद बोले- हम सब बहुत खुश थे
इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद देवरकोंडा ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में आनंद ने लिखा, ‘देखने में तो सब अस्त-व्यस्त लग रहा था, लेकिन उस पल हम सच में बहुत खुश थे, संचारमे सुन रहे थे। अपनों के साथ यात्रा करने और नाचने से बढ़कर खुशी और क्या हो सकती है?’
कैप्शन से पता चलता है कि इस दौरान सभी मस्ती के मूड में हैं। वीडियो में रश्मिका जहां शॉर्ट्स और मेहंदी कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं विजय एक प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में दिख रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई साल चले रिलेशनशिप के बाद पिछले महीने 26 फरवरी को शादी कर ली। दोनों उदयपुर में हुए एक निजी ग्रैंड समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन भी दिया। इसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।
कमेंट
कमेंट X