फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ustaad Bhagat Singh Director Reaction On Clash With Dhurandhar 2 Says If Its SRK Film Then We Reconsidered

‘शाहरुख की फिल्म होती तो सोचते’, ‘धुरंधर 2’ से टक्कर पर बोले ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक; कहा- यह फैसला…

Thu, 12 Mar 2026 11:02 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 12 Mar 2026 11:02 PM IST
सार

Ustaad Bhagat Singh Vs Dhurandhar 2: 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बीच क्लैश देखने को मिलेगा। अब इस क्लैश पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Director Reaction On Clash With Dhurandhar 2 Says If Its SRK Film Then We Reconsidered
धुरंधर 2 Vs उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह की यह फिल्म रिलीज से सात दिन पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के बॉक्स पर भी जबरदस्त कमाई करने की उम्मीद है। हालांकि, 'धुरंधर 2' के सामने पावर स्टार कहे जाने वाले पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की चुनौती होगी। क्या ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई पर ‘धुरंधर 2’ से कोई असर पड़ेगा और दोनों फिल्मों की कमाई प्रभावित हो सकती है? इस पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ के निर्देशक हरीश शंकर ने अब प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

आदित्य धर उत्कृष्ट फिल्म निर्माता हैं
गल्ट ऑफिशियल के साथ बातचीत में 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर ने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट मेरे हाथ में नहीं है। आदित्य धर एक उत्कृष्ट फिल्म निर्माता हैं। मैंने उरी देखी है। वो बहुत प्रभावशाली और असरदार फिल्म निर्माता हैं। हालांकि, भारत भर की फिल्म इंडस्ट्री को धुरंधर को एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना चाहिए। लेकिन फिल्म के लिए हमारे पास तेलुगु भाषी राज्य हैं।

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Director Reaction On Clash With Dhurandhar 2 Says If Its SRK Film Then We Reconsidered
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X

‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘धुरंधर 2’ बिल्कुल अलग फिल्में हैं
निर्देशक ने आगे कहा कि दोनों फिल्में बिल्कुल अलग-अलग शैलियों की हैं। हां, अगर धुरंधर की जगह शाहरुख खान की फिल्म होती, जिसमें गाने होते, भरपूर मनोरंजन होता, तो हम सोचते, 'अरे, यह तो हमारी फिल्म जैसी ही है।'

लेकिन भगत सिंह और धुरंधर बिल्कुल अलग फिल्में हैं। रिलीज की तारीख का फैसला सिर्फ मेरे हाथ में नहीं है। यह एक सामूहिक फैसला है। कहीं न कहीं मुझे भी लगा कि मैं इतने लंबे समय बाद पवन सर के साथ फिल्म कर रहा हूं और उस फिल्म को किसी बड़ी फिल्म से मुकाबला करना है।

फिर भी हमेशा ही 2-3 बड़ी फिल्मों के लिए जगह होती है। ऐसा नहीं है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में धुरंधर के अलावा कोई और फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।

Ustaad Bhagat Singh Director Reaction On Clash With Dhurandhar 2 Says If Its SRK Film Then We Reconsidered
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऐसी है ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कहानी
‘उस्ताद भगत सिंह’ एटली और विजय की 2016 की फिल्म ‘थेरी’ का एडाप्शन है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशि खन्ना और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म अब 19 मार्च को रिलीज होगी। पहले यह 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन ‘टॉक्सिक’ के आगे बढ़ने के बाद अब मेकर्स ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed