फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Sara Arjun Take A Dig At The Film Toxic The Actress Father Clarified The Viral Post

क्या सारा अर्जुन ने कसा था ‘टॉक्सिक’ फिल्म पर तंज? एक्ट्रेस के पिता ने वायरल पोस्ट पर दी सफाई

Mon, 09 Mar 2026 06:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Mar 2026 06:14 PM IST
सार

Dhurandhar: हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सारा अर्जुन के नाम से काफी वायरल हुआ था, जिसमें ‘टॉक्सिक’ फिल्म पर तंज कसा गया था, लेकिन अब सारा के पिता ने सच्चाई का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Did Sara Arjun Take A Dig At The Film Toxic The Actress Father Clarified The Viral Post
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेत्री सारा अर्जुन ने अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर तंज कसा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर काफी चर्चा शुरू हो गई।

विज्ञापन


क्या था मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हुआ था उसमें लिखा था, ‘नो टॉक्सिसिटी, ऑनली धुरंधर।’ कई लोगों ने इसे यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर तंज के तौर पर देखा और सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmy Deva (Sehdev Singh) (@filmydeva)

सारा के पिता ने दी सफाई 
हालांकि, इस पूरे मामले पर अब सारा अर्जुन के पिता और अभिनेता राज अर्जुन ने सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा कि यह पोस्ट फर्जी है और उनकी बेटी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

राज अर्जुन ने बताया कि सारा अर्जुन एक्स पर एक्टिव ही नहीं हैं। इसलिए उनके नाम से वायरल हो रहा पोस्ट पूरी तरह गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना जांचे-परखे ऐसी अफवाहों को फैलाने से बचें।
 

 

राज अर्जुन ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है और कलाकारों के बीच किसी तरह की नकारात्मकता फैलाना सही नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गलत खबरों पर भरोसा न करें।

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘धुरंधर 2’? 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे किरदार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी इनमें से कई किरदारों की झलक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed