सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On Satish Kaushik Death Anniversary Jackie Shroff Shared An Emotional Post On Social Media To Pay Tribute

सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 09 Mar 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Satish Kaushik: एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।

On Satish Kaushik Death Anniversary Jackie Shroff Shared An Emotional Post On Social Media To Pay Tribute
सतीश कौशिक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर कई सितारों ने उन्हें याद किया। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Trending Videos

जैकी श्रॉफ ने तस्वीरों का कोलाज किया शेयर
जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सतीश कौशिक की कुछ तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘सतीश कौशिक जी को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोलाज में सतीश कौशिक की अलग-अलग समय की तस्वीरें थीं। इसमें उनकी हाल के दिनों की एक मुस्कुराती हुई फोटो भी थी, जिसमें वह कैप और चश्मा पहने नजर आ रहे थे। साथ ही उनकी यंग उम्र की दो ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें भी शामिल थीं।

अनुपम खेर ने भी शेयर किया इमोशनल वीडियो
इससे पहले अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ एक वीडिया शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बहुत खुशी हुई, वंशिका के स्कूल के कार्यक्रम में माता-पिता की तरह शामिल होना और उसे स्कूल के नुक्कड़ नाटक में अभिनय करते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा सुख रहा।'

अनुपम ने आगे लिखा, 'कई साल पहले सतीश और मैं दिल्ली में नुक्कड़ नाटक किया करते थे।' आगे अनुपम ने वंशिका के लिए लिखा, 'वह बहुत प्रतिभाशाली, मेहनती और शानदार अभिनेत्री है। मैं उसे ढेर सारी बधाई देता हूं।' साथ ही उन्होंने स्कूल का इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद किया और वंशिका के आने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की उत्सुकता भी जाहिर की।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

कब और कैसे हुआ था सतीश कौशिक का निधन
बता दें कि सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था। उस समय उनकी उम्र 66 साल थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके अचानक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था।

अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे करीबी दोस्तों ने भी उस समय गहरा दुख जताया था। सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक के तौर पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed