{"_id":"6ad4b2176a3eb90ccd080b04","slug":"uttarakhand-congress-announces-district-and-assembly-constituency-in-charges-today-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जिला और विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की, देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जिला और विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की, देखें पूरी सूची
Sun, 18 Oct 2026 05:22 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:22 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों को विभिन्न फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला व विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों व सचिवों को प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कई उपाध्यक्षों को अनुषांगिक संगठनों का प्रभारी बनाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिला व विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की है। प्रभारी जिला व विधानसभा स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप को पौड़ी, दर्शन लाल को हरिद्वार ग्रामीण, संजय जैन को रुड़की, संजय पालीवाल को पछुवादून, सतीश नैनवाल को ऊधमसिंह नगर, मधु को रुद्रपुर, हेमंत बगड़वाल को अल्मोड़ा, राजेंद्र पाल को चंपावत का जिला प्रभारी बनाया गया। प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी को पुरोला, अभिषेक सिंह को उत्तरकाशी, वीरेंद्र पोखरियाल को टिहरी, राकेश राणा को देवप्रयाग, दीप शर्मा को रुद्रप्रयाग, नवीन जोशी को चमोली, राकेश पाल शाह को कोटद्वार ग्रामीण, अनिल भास्कर को कोटद्वार शहरी, नरेंद्र राणा को हरिद्वार, राव शेर मोहम्मद को रुड़की, विजय गुनसोला को देहरादून, अरविंद प्रधान को परवादून, सुमित्तर भुल्लर को काशीपुर, शोभा बिष्ट को हल्द्वानी, गणेश उपाध्यक्ष को नैनीताल, संदीप चीमा को रानीखेत, पुष्कर जैन को बागेश्वर, संजय किरोला को पिथौरागढ़, राजेंद्र को डीडीहाट का प्रभारी नियुक्त किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्षों का अनुषांगिक संगठनों में प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को युवा कांग्रेस व एनएसयूआई का प्रभारी बनाया गया। पूर्व विधायक मनोज रावत को एसआईआर कमेटी, उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा को सैनिक प्रकोष्ठ, राजीव महर्षि को प्रचार प्रसार का प्रभारी नियुक्त किया गया। सचिवों को विधानसभा प्रभारी बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, जिला, विधानसभा व फ्रंटल संगठनों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय बनाए कर पार्टी के कार्यक्रमों का कियान्वयन करेंगे।
विज्ञापन