फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health Department on alert to prevent infectious diseases instructions issued to all CMOs

उत्तराखंड: संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट; सभी सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 10:58 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 01 Sep 2026 10:58 PM IST
सार

बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा, आगामी दिनों में संभावित बीमारियों व उनके संक्रमण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Health Department on alert to prevent infectious diseases instructions issued to all CMOs
वायरस - फोटो : Freepik.com

विस्तार

प्रदेश में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अस्पतालों में उपचार के लिए लाने वाले मरीजों की निगरानी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा, आगामी दिनों में संभावित बीमारियों व उनके संक्रमण की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। सभी जिलों के चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केंद्रों व संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाओं, जांच सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों के साथ जरूरी चिकित्सा व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानी के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
विज्ञापन


विकासनगर:  संदिग्ध लक्षणों वाले हर मरीज की होगी स्वाइन फ्लू की जांच, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए समयबद्ध निगरानी, त्वरित उपचार, प्रभावी सर्विलांस व जन जागरूकता महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल प्रभावी कदम उठाएं। महानिदेशक ने लोगों से अपील की है किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। बैठक में निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रीति पंत, अपर निदेशक (प्रशासन) डॉ. मनु जैन, संयुक्त निदेशक डॉ. वीपी सिंह, सहायक निदेशक डॉ. पंकज कुमार सिंह, सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र जोशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed