आस्था की मिसाल: 14 किलोमीटर पैदल चलकर 99 साल की हरवंत कौर पहुंचीं हेमकुंड साहिब, दसवीं बार टेका मत्था
Hemkund Sahib Yatra 2026: पंजाब निवासी 99 साल की हरवंत कौर लंबे समय से नियमित रूप से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रही हैं। यह उनकी हेमकुंड साहिब की दसवीं यात्राा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचीं 99 साल की हरवंत कौर ने अपनी आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया। वे टाटानगर, पंजाब से अपने जत्थे के साथ पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचीं। यह उनकी हेमकुंड साहिब की दसवीं यात्रा है।
हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रविवार को गोविंदघाट पहुंचीं बुजुर्ग श्रद्धालु हरवंत कौर का गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि हरवंत कौर जत्थे के साथ लगभग 14 किलोमीटर पैदल चलकर पवित्र हेमकुंड साहिब पहुंचीं। उनके पति पटियाला के राजा की पोलो की टीम के खिलाड़ी थे। हरवंत कौर देश की आजादी से पहले आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई हैं।
बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब 'कुबेर का खजाना' खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा तीन वर्षों के दान का रिकॉर्ड
सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हरवंत कौर लंबे समय से नियमित रूप से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रही हैं। इस अवसर पर गोविंदघाट गुरुद्वारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से संगत के ठहरने, लंगर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गईं। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए अरदास भी की।