{"_id":"63612eb4665a17784733ee72","slug":"uttarakhand-news-public-holiday-order-issued-for-igas-festival-on-4-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चार नवंबर को प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चार नवंबर को प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
Tue, 01 Nov 2022 08:07 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:07 PM IST
सार
Igas Festival News: प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस इस त्योहार से जोड़ें।
विज्ञापन
इगास पर्व
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चार नवंबर को लोकपर्व इगास का अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार को शासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चार नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस इस त्योहार से जोड़ें।