नेपाल में आपदा के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट: शारदा बैराज पर बढ़ाई निगरानी; संवेदनशील इलाकों रहें सतर्क
टनकपुर पोस्ट की टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। टीम शारदा नदी के जलस्तर और बैराज क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती जनपद चंपावत में प्रशासन और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। टनकपुर में एसडीआरएफ की टीम शारदा नदी, शारदा घाट और बैराज क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर टनकपुर पोस्ट की टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। टीम शारदा नदी के जलस्तर और बैराज क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां भी की जा रही हैं।
एसडीआरएफ ने शारदा घाट और निचले इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों, यात्रियों और मछुआरों को जागरूक किया। लोगों से नदी के तेज बहाव और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। बच्चों और पशुओं को भी नदी किनारे नहीं जाने देने को कहा गया है।
नेपाल में बाढ़: सीएम धामी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा, उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीम को जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ तत्काल समन्वय कर रेस्क्यू अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ टीम जीवनरक्षक और बचाव उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार है।
जिला प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और शारदा नदी के जलस्तर व संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि नदी, घाट और बैराज क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।