फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Over 400 teacher posts in primary schools to be filled

उत्तराखंड: प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Sun, 25 Oct 2026 12:35 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 25 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

विद्यालयों के शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाए जहां छात्र संख्या अधिक है। बैठक में डाॅ. रावत ने राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि रिक्त पदों पर प्रधानाचार्यों की शीघ्र तैनाती की जा सके।

विज्ञापन
Uttarakhand Over 400 teacher posts in primary schools to be filled
शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर हुई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के खाली पदों को भी पदोन्नति से भरा जाए।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, कई विद्यालयों में छात्र संख्या कम है लेकिन वहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में इन विद्यालयों के शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाए जहां छात्र संख्या अधिक है। बैठक में डाॅ. रावत ने राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि रिक्त पदों पर प्रधानाचार्यों की शीघ्र तैनाती की जा सके। जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा डाॅ. रावत ने विभागीय विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को भूमि-पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा केएस. रावत, उप निदेशक जेपी. काला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज

खेल मैदान के निर्माण के लिए खेल विभाग के साथ होगा एमओयू
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लाॅक स्तर पर एक-एक विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि शिक्षा विभाग अपने विद्यालय परिसरों में उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में शीघ्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ एक एमओयू किया जाएगा। जिसकी एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed