फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today Minister Rekha Arya’ husband offers clarification Agniveers to get jobs in PAC

UK Top News: मंत्री आर्या के पति ने दी सफाई, अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी नौकरी, महिला आरक्षियों को राहत

Fri, 16 Oct 2026 04:42 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 16 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा के अपने पति गिरधारी लाल साहू पर एफआईआर दर्ज कराई। अब उनके पति ने भी वीडियो जारी कर उन पर लगाए गए आरोपों का निराधार बताया। वहीं, सीएम धामी ने सेवानिवृत्त होने जा रहे दो अग्निवीरों को आगे भी सेवा का अवसर देने की दिशा में कदम उठाया है। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today Minister Rekha Arya’ husband offers clarification Agniveers to get jobs in  PAC
उत्तराखं की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड: अब मंत्री रेखा आर्या के पति ने जारी किया वीडियो, अपने ऑडियो को बताया एआई जेनरेटेड; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर उन पर लगाए गए आरोपों का निराधार बताया। उन्होंने उस ऑडियो को एआई जेनरेटेड बताया है, जिसे मंत्री रेखा आर्या ने हाल ही में जारी किया था। साहू का दावा है कि ऑडियो को परिवार में विवाद पैदा करने के लिए बनाया है। उन्होंने रेखा आर्या से कैंट थाने में दी गई तहरीर वापस लेने की मांग भी की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका, सीएम धामी ने पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
उत्तराखंड सरकार ने सेना से सेवानिवृत्त होने जा रहे दो अग्निवीरों को आगे भी सेवा का अवसर देने की दिशा में कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पदों को अन्य संवर्गों और शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित करने का प्रस्ताव है।  पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आईएसबीटी से घंटाघर तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और घंटाघर चौक पर जाम लग गया। यातायात संभालने के लिए चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पढ़ें पूरी खबर
Trending Videos

रामनगर: रिजॉर्ट में पकड़ी तीन करोड़ की राजस्व चोरी, देर रात एक करोड़ जमा, शेष राशि जल्द जमा करने की बात
राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने रामनगर के दो रिजॉर्ट पर छापा मारा। इस दौरान करीब तीन करोड़ के राजस्व क्षति मामला पकड़ में आया है। जांच में अनियमितताओं के बाद रिजॉर्ट प्रबंधन ने देर रात एक करोड़ रुपये जमा करा दिए, जबकि शेष राशि जल्द जमा कराने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर

श्रीनगर: ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाने उतरा व्यक्ति तेज बहाव में बहा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। उसकी पहचान दिनेश लाल (53) पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम जाखी डागर, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed