फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Snowfall in the mountains impacts the plains Temprature drops by six degrees

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान में दिखा असर, छह डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड

Fri, 30 Oct 2026 09:10 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 30 Oct 2026 09:10 PM IST
सार

बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते गिरे तापमान ने प्रदेशभर में ठंड का अहसास कराया। शनिवार से राहत मिल सकती है। मौसम खुलने से ठंड कम होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Snowfall in the mountains impacts the plains Temprature drops by six degrees
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पोस्ट मानसून की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से हो रही बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि दूसरे दिन भी मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भी गर्जन के बिजली चमकने के आसार हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन


केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते गिरे तापमान ने प्रदेशभर में ठंड का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से राहत मिल सकती है। मौसम खुलने से ठंड कम होगी। आने वाले दिनों की बात करें तो दो नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इसके बाद तीन नवंबर से मौसम साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed