फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Weather Update Today Heavy rain warning today SDRF on high alert schools closed in Many districts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज भारी बारिश की चेतावनी, हाई अलर्ट पर एसडीआरएफ, कई जिलों में स्कूल बंद

Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 31 Aug 2026 01:00 AM IST
सार

उत्तराखंड में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के कारण एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, पांच सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।  

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Heavy rain warning today SDRF on high alert schools closed in Many districts
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।  

विज्ञापन

कई जिलों में स्कूल बंद

भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को देहरादून, चमोली, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन

 

मसूरी में बारिश का कहर: तीन जगह भूस्खलन, पहाड़ दरकने से घरों को खतरा, 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑरेंज अलर्ट पर एसडीआरएफ हाई अलर्ट, निगरानी बढ़ी

उत्तराखंड में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के कारण एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशभर में तैनात टीमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने टीमों को बारिश के दौरान आवश्यक उपकरणों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए। आपातकालीन कॉल पर तत्काल रेस्क्यू करने को कहा गया। नदियों, नालों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों को भी मौसम और संभावित खतरों के प्रति जागरूक करने को कहा गया। टीमें कंट्रोल रूम को लगातार जानकारी दें। जवानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लाइफ जैकेट, हेलमेट और रोप रेस्क्यू उपकरणों की जांच करने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed