फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi News Due to lack of road access elderly woman had to be carried on back for five kilometers

Uttarkashi: सड़क की सुविधा नहीं, बीमार बुजुर्ग महिला को पीठ पर उठाकर चले पांच किमी पैदल, तब पहुंचाया अस्पताल

Sun, 19 Jul 2026 07:51 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 19 Jul 2026 07:51 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला का अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ। ग्रामीणों ने आनन-फानन उन्हें पीठ पर उठा कर जंगल के रास्ते पांच किमी की पैदल दूरी तय कर अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

विज्ञापन
Uttarkashi News Due to  lack of road access elderly woman had to be carried on back for five kilometers
बीमार को कमर पर आए सड़क तक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खांसी ग्राम पंचायत के दोणी गांव में सड़क की सुविधा का दंश लोग आज भी झेल रहे है। रविवार दोपहर बाद गांव में अचानक एक बुजुर्ग महिला की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पीठ पर उठा कर पांच किमी पैदल चल कर मोटर मार्ग तक पहुंचाया। उसके बाद निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए नौगांव अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


खांसी ग्राम पंचायत के उपगांव दोणी की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुरतमा देवी का अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ। ग्रामीणों ने आनन-फानन उन्हें पीठ पर उठा कर जंगल के रास्ते पांच किमी की पैदल दूरी तय कर अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन


Uttarakhand: बिगड़ा रहेगा मौसम, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; तीन जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


दोणी गांव के नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि हम वर्षों से दोणी गांव के लिए सड़क की मांग कर रहे हैं। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव में बीमार व्यक्ति हो या गर्भवती महिला उन्हें इसी तरह संगठित हो कर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।

तीन साल पहले तीन किमी सड़क के लिए खूंटिया लगा कर सड़क कटान में आने वाले पेड़ों पर भी नंबर अंकित किए गए थे। लेकिन उसके बाद क्या हुआ यह आज तक किसी को पता नहीं है। ग्राम प्रधान खांसी सूर्यपाल रावत का कहना है कि दोणी गांव के लिए स्वीकृत पांच किमी सड़क की फाइल शासन में लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed