फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle lost control due to technical fault near Lachhiwala toll

देहरादून: लच्छीवाला टोल के पास तकनीकी खराबी से वाहन अनियंत्रित, टोल प्लाजा क्षतिग्रस्त; कोई जनहानि नहीं

Fri, 21 Aug 2026 05:07 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Heera Updated Fri, 21 Aug 2026 05:07 PM IST
सार

देहरादून-डोईवाला हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को एक भारी वाहन तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गया। चालक ने अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में वाहन को टोल प्लाजा से टकराया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
Vehicle lost control due to technical fault near Lachhiwala toll
टोल प्लाजा के पास आकर क्षतिग्रस्त हुआ भारी वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा एक भारी वाहन शुक्रवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हो गया। इस दौरान चालक ने अन्य वाहनों को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते वाहन टोल प्लाजा के पास जाकर टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और न ही किसी तरह की जनहानि हुई।

विज्ञापन


टोल प्लाजा के मनीष नेगी ने बताया कि घटना में किसी तरह का माल का नुकसान भी नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह अनियंत्रित हुआ था। चालक ने अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में वाहन को टोल प्लाजा की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। समय रहते स्थिति संभल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed