{"_id":"6ad4d18b930320df3504c203","slug":"water-sprayed-on-access-roads-relief-from-dust-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1093448-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संपर्क मार्गों पर पानी का छिड़काव, धूल से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संपर्क मार्गों पर पानी का छिड़काव, धूल से मिली राहत
Sun, 18 Oct 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर उड़ती धूल से परेशान दुकानदारों और निवासियों को राहत मिली है। सीवर व पेयजल लाइन बिछाने का कार्य करा रही संस्था ने रविवार को कोतवाली रोड, सैयद रोड और एनफील्ड रोड समेत अन्य मार्गाें पर पानी का छिड़काव कराया।
मुख्य बाजार में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने से धूल उड़ने की समस्या बढ़ गई थी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की थी, ताकि धूल से राहत मिल सके। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि सड़क पक्की होने तक मार्गाें में नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाएगा।