सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Water supply workers will also join the strike starting April 1st

Dehradun News: पेयजलकर्मी भी एक अप्रैल से हड़ताल में होंगे शामिल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Water supply workers will also join the strike starting April 1st
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल में एक अप्रैल से डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेयजल निगम ने भी शामिल होने की तैयारी कर ली है। इस क्रम में सभी से घोषणा पत्र मांगे गए थे।
Trending Videos

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय बैलवाल, महासचिव भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि 80 प्रतिशत कर्मचारी अभी तक घोषणा पत्र जमा करा चुके हैं। बाकी को भी 31 मार्च तक जमा कराना है। सोमवार को विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने बैठक की, जिसमें ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में कार्यरत अपने डिप्लोमाधारक अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंताओं के लिए अपील जारी की गई। सभी सदस्यों को एक अप्रैल की मध्य रात्रि से सामान्य पाली के कार्यों से विरत होने और उसके 48 घंटे तक भी समस्याओं का समाधान न होने पर परिचालन कार्यों से हड़ताल पर जाने की अपील की गई। विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने इस विषय में सरकार एवं शासन से मांग की है कि तत्काल सभी समस्याओं पर समाधान किया जाए। नहीं तो ऊर्जा निगमों में कार्यरत सदस्य भी हड़ताल जैसा अप्रिय कदम उठाने को बाध्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed