फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth for Rising India Kedarnath Yatra 2026 Aarushi Nishank reaches Dhari Devi launches cleanliness drive

यूथ फॉर राइजिंग भारत-केदार यात्रा 2026: धारी देवी पहुंचा आरुषि निशंक का अभियान, मंदिर क्षेत्र में की साफ-सफाई

Fri, 23 Oct 2026 10:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 23 Oct 2026 10:41 PM IST
सार

यूथ फॉर राइजिंग भारत-केदार यात्रा 2026 का  शुभारंभ 22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया था। यात्रा धीरे धीरे आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Youth for Rising India Kedarnath Yatra 2026 Aarushi Nishank reaches Dhari Devi launches cleanliness drive
धारी देवी में चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमालय की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय अभियान ‘यूथ फॉर राइजिंग भारत – केदार यात्रा 2026’ की टीम ने शुक्रवार को श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभिनेत्री, फिल्म निर्माता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरुषि निशंक के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया और गुजरात विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सहित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्पर्श गंगा अभियान के स्वयंसेवकों व मीडिया प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।

विज्ञापन


अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने मंदिर परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही कचरे के उचित निस्तारण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा हिमालय की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के विजन व‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘प्लास्टिक से पुण्य’ जैसी पहलों से प्रेरित है। अभियान का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को जन आंदोलन का रूप देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Youth for Rising India Kedarnath Yatra 2026 Aarushi Nishank reaches Dhari Devi launches cleanliness drive

इस अभियान का शुभारंभ 22 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया था। दिल्ली से केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रही यह यात्रा युवाशक्ति को राष्ट्र निर्माण, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ रही है।

उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व सीएम निशंक ने दिया जवाब

युवाओं ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

धारी देवी मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। प्रतिभागियों ने लोगों से कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने और धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

Youth for Rising India Kedarnath Yatra 2026 Aarushi Nishank reaches Dhari Devi launches cleanliness drive

हिमालय की विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी  

अरुषि ने कहा कि हिमालय केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास है कि देश का युवा पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं उठाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed