{"_id":"69ada9a550e918524e0fdebd","slug":"1000-woman-participated-in-pink-cyclothon-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126871-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पिंक साइक्लोथॉन में शामिल हुईं हजार से अधिक प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पिंक साइक्लोथॉन में शामिल हुईं हजार से अधिक प्रतिभागी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजन
नई दिल्ली (संवाद) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राजधानी में फिटनेस और महिला सशक्तीकरण का अनोखा उत्साह देखने को मिला। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लेजर स्किल्स काउंसिल और फिट इंडिया अभियान के सहयोग से ''संडे ऑन साइकिल'' के विशेष संस्करण के तहत ''पिंक साइक्लोथॉन'' का आयोजन किया गया। इसमें सभी आयु वर्ग के एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक व्यायाम सत्र से हुई। इसके बाद सुबह 7:45 बजे साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर खेल जगत और फिटनेस क्षेत्र में योगदान देने वाली कई महिला खिलाड़ियों और प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हेप्टाथलॉन स्वर्ण पदक विजेता नंदिनी अगासर, भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तान आशालता देवी, ओलंपियन जूडो खिलाड़ी गरिमा चौधरी और एशियाई जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तलवारबाज तनिष्का खत्री शामिल रहीं। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. रीरी त्रिवेदी और पोषण विशेषज्ञ निधि निगम को भी सम्मानित किया गया। टेलीविजन कलाकार तरुण खन्ना और ऐश्वर्या राय ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। साइक्लोथॉन के दौरान पांच भाग्यशाली प्रतिभागियों को नई साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गईं। कौशल भारत मिशन, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य और महिलाओं के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
Trending Videos