{"_id":"6a71e17b5bc7347afb0c8429","slug":"12000-undergraduate-seats-vacant-at-du-mid-entry-option-available-until-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149051-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में स्नातक की 12 हजार सीटें खाली, आज तक मिड एंट्री का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में स्नातक की 12 हजार सीटें खाली, आज तक मिड एंट्री का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सामान्य वर्ग में सीमित अवसर, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए अधिक सीटें उपलब्ध
- तीसरे राउंड के लिए सीटों का आवंटन 8 अगस्त को होगा
-डीयू ने तीसरे राउंड के दाखिले के लिए खाली सीटों की जानकारी जारी की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए अब भी करीब 12 हजार सीटें खाली हैं। सामान्य वर्ग में सीमित और एसटी व पीडब्लयूडी वर्ग के लिए अधिक सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए मिड एंट्री 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है। छात्र मिड एंट्री लेकर सीट के लिए दावेदारी 5 अगस्त तक कर सकते हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए सीटों का आवंटन 8 अगस्त को होगा। दो राउंड समाप्त होने के बाद कुल सीटों से अधिक करीब 71 हजार से अधिक दाखिले हो चुके हैं।
डीयू ने स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए तीसरे चरण से पहले मंगलवार को खाली सीटों का विवरण जारी कर दिया। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभिन्न कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में करीब 12 हजार सीटें अब भी रिक्त हैं। इनमें अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग वर्ग (पीडब्लयूडी) की सीटें ज्यादा खाली हैं। इन खाली सीटों के आधार पर छात्र अपने दाखिले का अंदाजा लगाकर मिड एंट्री में आवेदन कर सकते हैं। मिड एंट्री के इच्छुक छात्र 5 अगस्त मध्यरात्रि तक मिड एंट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं और उपलब्ध सीटों के आधार पर तीसरे राउंड में प्रवेश के लिए दावा कर सकेंगे।
प्रशासन को उम्मीद है कि इस राउंड में यह सीटें भी भर जाएंगी। हालांकि दिल्ली में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र कम होने के कारण इन सीटों के भरने पर संशय है। दाखिला शेड्यूल के अनुसार यदि सीटें खाली रही तभी और राउंड होंगे। इस तरह से यह दाखिले का आखिरी राउंड हैं। दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया के तहत करीब 71 हजार 700 से अधिक छात्र दाखिला ले चुके हैं। जबकि विश्वविद्यालय के 67 कॉलेजों में कुल 71,624 स्नातक सीटें उपलब्ध हैं।