फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21-year-old man attacked with a knife in Central Park, Seelampur area

दिल्ली में खौफनाक वारदात : 21 साल के युवक की चाकू से कई वार कर हत्या, पुलिस ने दो नाबालिग समेत छह आरोपी दबोचे

Wed, 21 Oct 2026 09:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 21 Oct 2026 09:32 AM IST
सार

यह घटना 20 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे सेंट्रल पार्क, सीलमपुर में हुई। पीड़ित सुभान अपने दोस्त मोहसिन के साथ पार्क में बैठा था, तभी अज्ञात युवकों के एक समूह ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
21-year-old man attacked with a knife in Central Park, Seelampur area
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है, जिसमें 20 वर्षीय युवक सुभान की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो किशोर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे सेंट्रल पार्क, सीलमपुर में हुई। पीड़ित सुभान अपने दोस्त मोहसिन के साथ पार्क में बैठा था, तभी अज्ञात युवकों के एक समूह ने किसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान, हमलावरों ने सुभान पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मोहसिन ने तुरंत घायल सुभान को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। सीलमपुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 109(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने छह व्यक्तियों को पकड़े में सफलता हासिल की। जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
1. अमन खान उर्फ अर्शू (21 वर्ष), पुत्र अख्तर खान, निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली।
2. अफजल खान (18 वर्ष), पुत्र सलीमउद्दीन, निवासी न्यू..." सीलमपुर, दिल्ली।
3. अब्दुल मोमिन (18 वर्ष), पिता: अब्दुल नईम, निवासी: गौतमपुरी, दिल्ली।
4. शोएब मिर्जा (18 वर्ष), पिता: अमानत बेग, निवासी: न्यू सीलमपुर, दिल्ली।
5. दो CCL (कानून के साथ संघर्षरत किशोर), जिनकी उम्र लगभग 17 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed