Delhi Fire: राजधानी में एक दिन में लगी 241 जगह पर आग, 27 अप्रैल को पहली बार 200 का आंकड़ा पार
राजधानी में पारा बढ़ने से आग की घटनाएं बढ़ीं। 27 अप्रैल को दमकल विभाग को रिकॉर्ड 241 कॉल मिलीं। पिछले 27 दिनों में 3496 कॉल आने से दमकल कर्मियों की छुट्टियां सीमित की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। 27 अप्रैल को रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में दमकल विभाग को 241 आग लगने की कॉल्स मिलीं। हालांकि 23 अप्रैल को 195 और 26 अप्रैल को 190 कॉल्स ने भी दिल्ली फायर सर्विस के लिए काम को खूब बढ़ाया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पिछले 27 दिनों में अब तक कुल 3496 आग लगने की कॉल्स कंट्रोल रूम को मिली हैं। लगातार इन कॉल्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने सभी दमकल कर्मियों की छुट्टियों को सीमित कर दिया है। बहुत जरूरी काम होने पर उनको छुट्टी दी जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी फायर चीफ एके मलिक ने बताया कि अमूमन गर्मी बढ़ने की वजह से आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। मई-जून में इसका असर देखने को मिलता है। चूंकि अप्रैल माह में ही तापमान 42 डिग्री पहुंच रहा है। दमकल विभाग की टीम हर संभव प्रयास कर बचाव करती है। मलिक ने बताया कि इस साल जनवरी माह में आग लगने की 2785 कॉल्स आई थीं। वहीं फरवरी में 2471 और मार्च में 2838 कॉल्स आईं। अभी तक पिछले 27 दिनों में 3496 का नया रिकॉर्ड बना है। मलिक ने बताया कि आग लगने की कॉल का औसत देखे तो हर दिन औसतन 101 कॉल्स आती हैं।
आग की कॉल्स के आंकड़े
वर्ष----------------कॉल्स
2021-22-----------27343
2022-23-----------31958
2023-24-----------31575
2024-25-----------36568
2025-26-----------36877
(नोट: सभी आंकड़े 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच के हैं)
2026--------------11590
(नोट: वर्ष 2026 के आंकड़े 1 जनवरी 2026 से 27 अप्रैल तक के हैं)
इस पर भी डालें नजर...
. कुल 71 दमकल केंद्र (67 सामान्य और 4 केवल दिन में करते हैं काम)
. 336 दमकल की गाड़ियां (औसतन 250 से 270 के बीच गाड़ियां करती काम, बाकी तकनीकी खराबी से रहती हैं खड़ी)
. 3000 के करीब दमकल के जवान (इसमें भी शिफ्ट वाइज रहते हैं ड्यूटी पर)

कमेंट
कमेंट X