फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   96 patients arrived at the AIIMS Trauma Centre on July 20; 94 were medico-legal cases

Delhi NCR News: एम्स ट्रॉमा सेंटर में 20 जुलाई को 96 मरीज पहुंचे, 94 मेडिको-लीगल केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
-यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जवाब में सामने आई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स, नई दिल्ली के जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर में 20 जुलाई को इमरजेंसी में कुल 96 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 94 मरीजों के मामले मेडिको-लीगल यानी पुलिस केस से जुड़े थे। इनमें आठ मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जवाब में सामने आई है। आरटीआई में 20 जुलाई को रात 12 बजे से रात 11:59 बजे तक जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, टॉल्स्टॉय मार्ग, जनपथ और रफी मार्ग के आसपास चोट लगने के कारण ट्रॉमा सेंटर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पूछी गई थी।

अस्पताल ने जवाब में बताया कि 20 जुलाई को कुल 96 केस दर्ज हुए। इनमें 94 मेडिको-लीगल केस थे, जबकि आठ मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि, अस्पताल ने मरीजों की चोट का प्रकार आदि जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


आरटीआई में सिर या चेहरे की चोट, फ्रैक्चर, आंसू गैस से चोट, गोली जैसे मामलों की अलग-अलग संख्या भी पूछी गई थी। अस्पताल ने इनका आंकड़ा भी उपलब्ध नहीं कराया। अस्पताल प्रशासन ने यह भी बताया कि 20 जुलाई को किसी तरह की विशेष एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed