{"_id":"699c54330b66c475ff01fda8","slug":"a-young-man-carrying-food-from-a-wedding-plate-was-stabbed-by-the-brides-uncle-who-seriously-injured-him-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125261-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शादी से प्लेट में खाना ले जा रहे युवक को दुल्हन के चाचा ने टोका तो मारे चाकू, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शादी से प्लेट में खाना ले जा रहे युवक को दुल्हन के चाचा ने टोका तो मारे चाकू, गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कैंट इलाके की घटना, पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का दर्ज किया मामला
आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली कैंट इलाके में शादी समारोह से प्लेट में खाना ले जाने को लेकर दुल्हन के चाचा का एक युवक से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गया। पीड़ित की पहचान 35 साल के नंद किशोर के रूप में हुई है। पीड़ित का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर भागे हुए आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
नंद किशोर सपरिवार दिल्ली कैंट के झरेड़ा गांव में रहते हैं। वह दिल्ली कैंट के स्टेशन हेडक्वार्टर में हाउसकीपिंग का काम करते हैं। दिल्ली कैंट थाने में दर्ज प्राथमिकी में नंद किशोर ने बताया कि 20 फरवरी को उसकी भतीजी की शादी थी। झरेड़ा सब्जी मंडी के पास शादी समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने अपने परिचित और आस पड़ोस में रहने वाले एक एक व्यक्ति को न्योता दिया था। रात में बारात आने में देर होने पर उन्होंने समारोह में पहुंचे लोगों को खाना खाने के लिए कहा।
नंद किशोर का आरोप है कि रात 11 बजे उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले शिवम को प्लेट में खाना लेकर टेंट से बाहर निकलते हुए देखा। उन्होंने उसे टोका और कहा कि एक व्यक्ति को निमंत्रण दिया गया था, पूरे परिवार को नहीं। साथ ही कहा कि अभी बारात भी नहीं आई है। इस बात पर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि शिवम ने गाली गलौज करते हुए अपनी पैंट से चाकू निकालकर नंद किशोर की कमर पर वार कर वहां से भाग गया। शोर शराबा होने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और घायल नंद किशोर को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची। उस रात दर्द की वजह से पीड़ित बयान नहीं दे पाए। रविवार को पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस भागे हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Trending Videos