सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party MLA Amanatullah Khan remembered BJP leader Kapil Mishra by sharing video

मेरा जिगरी दोस्त कहीं खो गया: केजरीवाल के अमानतुल्लाह खान को आई कपिल मिश्रा की याद, शेयर किया ये वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा नेता कपिल मिश्रा पर तंज कसा है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने वीडियो पर 'मेरा जिगरी दोस्त कपिल मिश्रा कहीं खो गया' कैप्शन दिया है।
 

Aam Aadmi Party MLA Amanatullah Khan remembered BJP leader Kapil Mishra by sharing video
Amanatullah Khan Kapil Mishra - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि मेरा जिगरी दोस्त कपिल मिश्रा कहीं खो गया है। अमानतुल्लाह के द्वारा शेयर किया वीडियो पुराना है। जिसमें कपिल मिश्रा कह रहे हैं कि 'नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, अल्लाह ताला जब बदला लेता है तो आवाज नहीं आती है। मैंने दिल्ली विधानसभा में विधायक पद की शपथ और मंत्री पद की शपथ संस्कृत भाषा में ली। लेकिन जिस दिन आरएसएस वालों ने सहादरा की दीवारों पर उर्दू लिखने से लोगों को मना किया तो मैंने एलान किया मैं यहां खड़ा होकर उर्दू लिखवाऊंगा। देखूंगा किस माई के लाल में दम है जो नहीं लिखने देगा। 

Trending Videos


खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मिश्रा कहते हैं कि 'जिस दिन कहा गया कि मुंबई में गुलाम अली का शो नहीं होने देंगे, शिवसेना वाले उस शो का विरोध कर रहे थे, इस पर हमने कहा कि गुलाम अली साहब आप दिल्ली आओ देखते हैं कौन शो करने से रोकेगा। जिस दिन देश के लिए शहीद होने वालों की सूची निकाली जाएगी, उसमें आरएसएस के लोग नजर नहीं आएंगे लेकिन मुसलमान बहुत नजर आएंगे। जिन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया है। पाकिस्तान के टैंक उड़ाने वाले अब्दुल हमीद को याद रखना। पठानकोट हमले के बाद हमने कहा कि आईएसआई को यहां जांच करने के लिए क्यों बुलाया गया। अब समझ आता है जब बीजेपी के अंदर आईएसआई के एजेंट पकड़े जाते हैं। भारत माता उस दिन शर्मसार हुई थी जब मोदी जी आईएसआई वालों को बिरियानी खिला रहे थे। भारत माता उस दिन शर्मसार हुई थी जब जम्मू-कश्मीर में दो झंडो के नीचे नरेंद्र मोदी और मुफ्ती मोहम्मद सईद बैठे थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed