सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders from National President to MPs visit temples Modi becomes the longest-serving PM

मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार कर 4,399वें दिन देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा नेताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पीएम की दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।

BJP leaders from National President to MPs visit temples Modi becomes the longest-serving PM
पीएम मोदी के लिए पूजा करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है। सीएम रेखा से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी नेता मंदिरों में पहुंचे और पूजा की। 



भाजपा नेताओं ने की प्रार्थना
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख भी पूजा में सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी प्रार्थना की। दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी उनके साथ थे। उन्होंने आज सुबह मयूर विहार फेज 1 स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम रेखा ने की गौसेवा, पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर पूजा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला में गौसेवा की। उन्होंने परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ भी किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ। इस दौरान उनके कुशल नेतृत्व, विश्वास, विकास और जनकल्याण को सराहा गया। उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनकी सेवा, समर्पण और कार्य संस्कृति ने देश में व्यापक बदलाव का नया अध्याय लिखा है।
विज्ञापन
Trending Videos


सांसद से लेकर मंत्री और भाजपा नेता पहुंचे मंदिर
इन सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उनके लंबे और सफल नेतृत्व काल की कामना की। नेताओं ने देश के विकास में उनके योगदान को सराहा। यह पूजा प्रधानमंत्री द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड का सम्मान करने के लिए की गई। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज ब्रहमण समाज मंदिर में पूजा अर्चना की। जबकि चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने हनुमान वाटिका रामलीला मैदान में पूजा अर्चना की और पीएम की दीर्घायु एवं लम्बे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।

2014 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार ली थी पीएम पद की शपथ
मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वे 2019 और 2024 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारत के प्रभावशाली जननेताओं में से हैं। 

उन्होंने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह उपलब्धि उनके मजबूत जनाधार और कुशल नेतृत्व को दर्शाती है। जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे। आज 10 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और लंबे सफल नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। यह विशेष पूजा प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed