{"_id":"6af432743eea8851a80dfeb7","slug":"body-of-4-year-old-child-recovered-from-baprola-drain-after-22-hours-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"22 घंटे रेस्क्यू, दो हिस्सों में मिला मासूम: नाले में गिरे 4 साल के बालक की मिली लाश, दिल्ली में दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 घंटे रेस्क्यू, दो हिस्सों में मिला मासूम: नाले में गिरे 4 साल के बालक की मिली लाश, दिल्ली में दर्दनाक हादसा
Wed, 11 Nov 2026 02:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:51 PM IST
सार
दिल्ली के बापरोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां चार साल के एक मासूम बच्चे का शव 22 घंटे बाद नाले से बरामद हुआ है। बच्चे का शव नाले से लगभग दो किलोमीटर दूर और दो हिस्सों में मिला।
विज्ञापन
दिल्ली के बापरोला में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी दिल्ली के बापरोला इलाके में नाले में गिरने वाले चार साल के मासूम का शव करीब 22 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। बच्चे के नाले में गिरने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, गोताखोरों और बाद में एनडीआरएफ की टीम ने बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया। मासूम का शव दो हिस्सों में मिला है, जो घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर था।
विज्ञापन
दास गार्डन, नगली विहार एक्सटेंशन इलाके में खेलते समय बच्चा अचानक नाले में गिर गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। शुरुआती चरण में गोताखोरों ने करीब सात घंटे तक नाले में तलाश अभियान चलाया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी तलाश में लगाया गया।
विज्ञापन
करीब 22 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद मासूम का शव नाले से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन