फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building collapses in Delhi s Seemapuri

दिल्ली के सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही: 10 घायलों को निकाला गया, कई के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Wed, 07 Oct 2026 04:26 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नटेवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नटेवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 07 Oct 2026 04:26 PM IST
सार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। यह हादसा सीमापुरी मछली बाजार में हुआ है। दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव के कार्यों में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Building collapses in Delhi s Seemapuri
सीमापुरी में ढह पांच मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इमारत का मलबा आसपास के दो-तीन मकानों के कुछ हिस्सों पर भी गिरा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को इमारत गिरने की सूचना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और नागरिक सुरक्षा कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
 


 

Trending Videos

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कुछ लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो-तीन लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा, “यह 225 वर्ग फुट क्षेत्र में बनी चार मंजिला इमारत है। कुछ लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है, लेकिन हमें आशंका है कि दो-तीन लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं। बचाव अभियान जारी है।”

विज्ञापन

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आसपास के लोगों ने चार-पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि बचाव कार्य जारी था। स्थानीय निवासी ने कहा, “पुलिस करीब आधे घंटे बाद आई। एक बच्चा अभी भी फंसा हुआ है और कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने निकालकर अस्पताल भेजा है। मैंने खुद सीपीआर दी। दो-तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया है।”

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंगलवार रात उत्तराखंड में आए भूकंप के कारण दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में महसूस किए गए झटकों के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इमारत गिरने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी कर लोगों से सीमापुरी इलाके में जाने से बचने को कहा है। सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास रुकने, वाहन खड़े करने या भीड़ जमा करने से बचने की अपील की है। उसने कहा कि रास्ते खुले रखने से एंबुलेंस और बचाव वाहनों को तेजी से आने-जाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed