{"_id":"6a676406474bae46020294d7","slug":"bulldozer-action-against-illegal-construction-in-karol-bagh-zone-11-properties-sealed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147810-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: करोल बाग जोन में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 11 संपत्तियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: करोल बाग जोन में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 11 संपत्तियां सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन विभाग ने पंजाबी बाग में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एमसीडी ने एक बार फिर अनधिकृत निर्माण और आवासीय संपत्तियों के व्यवसायिक दुरुपयोग के खिलाफ अभियान शुरू किया। एमसीडी ने सोमवार को करोल बाग जोन के विभिन्न इलाकों में व्यापक कार्रवाई की। भवन विभाग ने पंजाबी बाग में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया, जबकि ईस्ट पटेल नगर, वेस्ट पटेल नगर, साउथ पटेल नगर और रंजीत नगर में 11 संपत्तियों को सील किया गया। एमसीडी के अनुसार, पंजाबी बाग में की गई कार्रवाई के दौरान भूतल पर बनाई गई अनधिकृत आरसीसी छत के पैनल तोड़े गए। इसके अलावा गैस कटर की मदद से सरियों को काटा गया और प्रथम तल पर निर्मित अवैध दीवारों और कॉलम को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई स्थानीय पुलिस और निगम के ध्वस्तीकरण दस्ते की मौजूदगी में की गई।
पटेल नगर और रंजीत नगर के विभिन्न इलाकों में आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, भूमि उपयोग और भवन संबंधी नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट और भूतल पर आवासीय परिसरों का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। इन परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पुस्तकालय भी संचालित किए जा रहे थे। नियमों के उल्लंघन के चलते 11 संपत्तियों को विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं से सील किया गया।