{"_id":"6ada0f4d8c71587f79073c45","slug":"ca-intermediate-results-released-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160258-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी
-मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चांडक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया
-दोनों टॉपर ने हासिल किए 83.67 फीसदी अंक
-चेन्नई की श्रुति वी दूसरे और सूरत के प्रेम अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बुधवार शाम घोषित कर दिया। परीक्षा में मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की चांडक साक्षी ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया है। दोनों ही टॉपरों ने 600 में से 502 अंक हासिल कर 83.67 फीसदी से परीक्षा पास की है। वहीं चेन्नई की श्रुति वी 82 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं, उन्हें 600 में से 492 अंक मिले हैं। जबकि सूरत के प्रेम अग्रवाल 81.67 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
आईसीएआई की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार ग्रुप-1 की परीक्षा में 1,00,301 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 23,210 सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 23.14 रहा। वहीं, ग्रुप-2 की परीक्षा में 68,400 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 12,938 ने सफलता हासिल की। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 18.92 रहा। दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ देने वाले 38,339 परीक्षार्थियों में से 5,006 सफल हुए। इस तरह दोनों ग्रुप का कुल पास प्रतिशत 13.21 रहा। सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,60,887 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा भारत और विदेशों के 583 केंद्रों पर आयोजित की गई।
आईसीएआई ने परीक्षा के परिणाम और अंकों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। परीक्षार्थी अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। इस अवसर पर आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने परीक्षा में टॉप करने वाले और सफल रहे सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अपने सपनों के एक कदम और करीब पहुंचाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल समाज, चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे और देश की तरक्की में योगदान देने के लिए करें।