फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Calcium buildup in heart arteries is increasing the risk of heart attack

Delhi NCR News: हृदय की धमनियों में जमा कैल्शियम बढ़ा रहा हार्ट अटैक का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
-70 वर्षीय मरीज की धमनी में मिला 360 डिग्री गंभीर कैल्सीफिकेशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। हृदय की धमनियों में कैल्शियम का जमा होने से (कोरोनरी आर्टरी कैल्सीफिकेशन) हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रहा है। मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में ऐसे ही 70 वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया गया। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि मरीज के दाहिनी कोरोनरी धमनी में 360 डिग्री गंभीर कैल्सीफिकेशन मिला था।

पहले रोटेशनल एथेरेक्टॉमी से कठोर कैल्शियम को हटाया और फिर सफलतापूर्वक स्टेंट प्रत्यारोपित किया। उपचार के बाद मरीज की धमनी का न्यूनतम ल्यूमेन क्षेत्र 1.3 वर्ग मिमी से बढ़कर 7.9 वर्ग मिमी हो गया। इसके लिए अत्याधुनिक ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी की मदद से रोटेशनल एथेरेक्टॉमी और पीटीसीए तकनीक का इस्तेमाल किया। मरीज के स्वस्थ्य होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि एंजियोप्लास्टी कराने वाले हर सौ मरीजों में 20 से 30 में किसी न किसी स्तर का कैल्सीफिकेशन मिलता है। जबकि पांच से दस मरीजों में सामान्य एंजियोप्लास्टी संभव नहीं होती। धमनियों में अत्यधिक कैल्शियम जमा होने से वह कठोर हो जाती हैं जो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed