{"_id":"6a870cefd1d4fcba9308786e","slug":"campaign-to-curb-street-crime-35-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151467-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क पर होने वाले अपराध पर रोकथाम के लिए अभियान, 35 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क पर होने वाले अपराध पर रोकथाम के लिए अभियान, 35 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने सड़क पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन सजग के छह घंटे के अभियान में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से गांजा, अवैध हथियार, कारतूस, अवैध शराब और जुआ सामग्री बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के छह दोपहिया वाहन भी बरामद कर कई मामलों को सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1.007 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, वहीं शस्त्र अधिनियम के तहत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक पिस्टल मैगजीन सहित, तीन पिस्टल, छह कारतूस और पांच चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 12 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 624 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। वहीं जुआ अधिनियम के तहत 11 लोग गिरफ्तार हुए। इसके अलावा वाहन चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो