फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campaign to improve drinking water quality at major railway stations

Delhi NCR News: प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता सुधारने का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली मंडल ने नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। तीनों स्टेशनों पर रोजाना करीब 6.5 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। अभियान में पानी की जांच के साथ पूरी जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, पानी के भंडारण और फिल्टर टैंकों की नियमित सफाई की जा रही है। टैंकों पर ढक्कन और सुरक्षित वेंट लगाए जा रहे हैं। पाइपलाइन में रिसाव मिलने पर पाइप, नल और वाल्व की मरम्मत की जा रही है। पेयजल और गैर-पेयजल पाइपलाइन को अलग रखा जा रहा है। इसके अलावा वाटर कूलर और पानी वितरण केंद्रों की भी नियमित सफाई कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed